महिला के पैर पर से दो बार बस के टायर चले, दर्दनाक मौत

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Accident News/मुलताई। नगर में बसस्टेंड परिसर में सुबह लगभग 10 बजे. एक महिला बस की चपेट में आ गई जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार संकरी बाई पति शंभू 60 वर्ष निवासी बाबरबोह बसस्टेंड जा रही थी इसी दौरान एनए खान बस सर्विस की छिंदवाड़ा से अमरावती बस के चालक ने लापरवाही पूर्वक टक्कर मार दी जिससे महिला गिरकर टायर की चपेट में आ गई जिससे उसके दोनों पैरों में गंभीर चोट आई। इधर लोगों के चिल्लाने पर चालक को ऐसा लगा कि कुछ फंस गया है। इसलिए बस को रिवर्स लिया जिससे दूसरी बार फिर महिला के पैरों पर से टायर चल गए जिससे दोनों पैर टूट गए। आसपास के लोगों ने आनन फानन में घायल महिला को समीप के निजी अस्पताल में ले गया जहां स्थिति गंभीर होने से सरकारी अस्पताल ले जाया गया जहां महिला की मौत हो गई। प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि बस चालक की लापरवाही से महिला की मौत हुई है। इधर पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है।

Accident News: ट्रक चालक ने लगाया ब्रेक, पीछे आ रही स्कूटी टकराई, दो युवकों की मौत

Leave a Comment