जिला पंचायत सदस्य ने महाप्रबंधक को दिया ज्ञापन
Betul Samachar News/मुलताई। विकासखंड प्रभात पट्टन के ग्राम रगड़ गांव के ग्रामीण विगत आठ दिन से अंधेरे में रहने को मजबूर है। ग्रामीण गुंता गंजाम ने बताया की बिजली विभाग ने जिन लोगों के बिजली के बिल जमा है उनके भी घरों की बिजली काट दी है जिससे पूरे गांव मे अंधेरा छा गया है । बिजली नहीं रहने से रात में लोग परेशान हो रहे हैं। गांव जंगल से लगा होने से जंगली जानवरों का भी खतरा बना रहता है जिससे ग्रामीण भयभीत हैं।
Read Also: प्रतिभाएं सुविधाओं की मोहताज नहीं, ग्रामीण स्कूल के बच्चों ने किया सिद्धg
जिला पंचायत सदस्य उर्मिला ने समस्या को लेकर बिजली विभाग के महाप्रबंधक को ज्ञापन सौंप कर बिजली चालू करने की मांग की गई है। महाप्रबंधक ने आश्वासन दिया कि जिनके बिल जमा हो गए हैं उनकी बिजली बहाल कर दी जाएगी। ज्ञापन देने वालों में ग्राम पंचायत रगड़ गांव सरपंच प्रवीण कुमरे ,रमेश गवहाडे ,रमेश भराई , मुन्ना ऊईके,ओझा कुमारे, ओझा इवने , पारधी इवने , डोडू वनडे , संजू पंदाम , एकनाथ बिहारे , गुनता गंजाम , सरोसती कंगाले, सुकवती हरसुले , मिंटो इवने , शांति कड़वे , भागरती मसराम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

