शासकीय महाविद्यालय में हुआ पुरस्कार वितरण समारोह
Betul Daily News/मुलताई। शासकीय महाविद्यालय में सोमवार को वार्षिक उत्सव, विज्ञान दिवस, एनएसएस शिविर एवं अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं महाविद्यालय स्टाफ उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. कमलेश कुमार सरिया द्वारा मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर की गई। इस अवसर पर उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ विभिन्न शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं खेल गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
Read Also; साहू समाज ने धूमधाम से मनाया गया मां कर्मा जन्मोत्सव
समारोह के दौरान पिछले वर्ष विभिन्न विषयों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को शील्ड एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं वार्षिक उत्सव कार्यक्रम अधिकारी प्रो. तारा बारस्कर ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। क्रीड़ा विभाग के प्रो. विजय कुमार पहाड़े ने खेल के क्षेत्र में महाविद्यालय, जिला एवं संभाग स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर महाविद्यालय का नाम रोशन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया तथा सभी विद्यार्थियों को खेलकूद को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की सलाह दी।

