Betul News Today: किड्ज़ी बैतूल में वार्षिक उत्सव का आयोजन

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul News Today:- शहर के प्रतिष्ठित प्री-स्कूल Kidzee Betul में14 march को ग्यारहवें वार्षिक उत्सव अनुभूति का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी आकर्षक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने रंग-बिरंगे परिधानों में मनमोहक नृत्य, गायन और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। नन्हे कलाकारों की मासूम अभिव्यक्ति और उत्साह ने उपस्थित अभिभावकों व अतिथियों को खूब प्रभावित किया। यह वार्षिकोत्सव ज़ी लर्न अधिकारियों सीनियर अकादमिक मैनेजर ट्विंकल साधवानी,रीजनल मार्केटिंग मैनेजर ज़ी लर्न किरण कुमार नायर,डॉ जया श्रीवास्तव, स्कूल संचालिका मंजुला पाठक एवम समस्त अभिभावकों,नन्हे सितारों ,शाला शिक्षकों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।

Betul News: एचपीवी वैक्सीन को लेकर स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम

कार्यक्रम में अभिभावकों की भागीदारी भी कई सामान्य प्रश्नोत्तर के माध्यम से की गई जो कि माहौल को आनंदमई बना रहा था।
वार्षिकोत्सव में बच्चों की शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में नृत्य,नाटक द्वारा कई वर्तमान परिपेक्ष्य से संबंधित मुद्दों पर प्रकाश डाला।

अभिभावकों ने तालियों से उनका उत्साहवर्धन किया और पूरे कार्यक्रम के दौरान आनंदमय वातावरण बना रहा। कार्यक्रम में बच्चों की प्रतिभा,आत्मविश्वास और रचनात्मकता की सुंदर झलक देखने को मिली। शाला संचालिका श्रीमती मंजुला पाठक ने बताया कि किडजी बैतूल इस वर्ष से किडजी एलिमेंट्री की नई ब्रांच का संचालन करेगा जिस से बच्चों को प्राइमरी स्तर पर भी बड़े शहरों जैसी शैक्षणिक सुविधाएं देने के लिए कटिबद्ध है। संचालिका मंजुला पाठक ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी अभिभावकों,अतिथियों एवं बच्चों को धन्यवाद प्रेषित किया।

Leave a Comment