कामाक्षा मंदिर परिसर डहुआ में 19 अप्रैल से चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर होगें हवन-पूजन एवं महायज्ञ सहित अन्य भव्य धार्मिक अनुष्ठान

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul Samachar News/मुलताई। जय मॉं कामाक्षा अध्यात्मिक सेवा संस्थान समिति डहुआ एवं समस्त ग्रामवासियों द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर हवन पूजन एवं महायज्ञ सहित भव्य धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन दिनांक 19 मार्च 2026 से 27 मार्च 2026 तक होगा।

कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम डहुआ में भव्य कलश यात्रा द्वारा किया जाएगा जिसके पश्चात श्री आचार्य पंडित श्री विपिन बिहारी महाराज बीना वाले के मुखारबिंद से दुर्गा सप्तसती पाठ प्रतिदिन प्रातः 8 बजे से 10 तक मंडल पूजन सुबह 11 बजे से दोपहर 01 बजे एवं हवन दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक एवं रात्रि 08 बजे से हरि इच्छा तक ज्ञान यज्ञ देवी भागवत कथा प्रारंभ रहेंगी।
इस आयोजन को लेकर मॉ कामाक्षा मंदिर समिति अध्यक्ष धनराज बारंगे, सचिव दिनेश गाकरे, वरिष्ठ सलाहकार युवराज बारंगे, बलराम बारंगे, धुरेन्द्र बारंगे, बोंदर बारंगे, विनोदी बारंगे, धनलाल बिंझाडे, धीरज बुवाडे, लाला टेलर, दिगंबर विश्वकर्मा, प्रकाश डांेगरदिये, भरत बारंगे, बलवंत मगरदे, बबलू मगरदे, रवि कडवे, मनोज बारंगे सहित ग्रामवासियों द्वारा बताया गया कि असम राज्य के बाद 2 हजार किलोमीटर पर मॉं कामांक्षा का यह दूसरा मंदिर होगा आज सारा विश्व धृणा, दंग्भ, क्रोध, काम, लोभ, अग्नि से दग्ध हो रहा है।

Betul Local News: गायत्री परिवार जिला समन्वय समिति का हुआ पुनर्गठन

ऐसे दारूण काल में समाज को इस दावानल से बचाने के लिए अभूत पूर्व मॉं शक्ति स्वरूप वरूण जय मॉं कामाक्षा मंदिर का निर्माण डहुआ ग्राम में कराया गया है इस मंदिर के उद्देश्य विश्व शांति हेतु प्रयास करना, सनातन संस्कृति का प्रचार करना इत्यादि है। समिति के सदस्यों एवं ग्रामीणों द्वारा समस्त क्षेत्रवासियों से अपील की है कि उक्त धार्मिक कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर मॉं कामक्षा का आशीर्वाद प्राप्त कर कार्यक्रम को सफल बनाएं

Leave a Comment