Betul Ki Khabar/मुलताई। जिले के मुलताई की होनहार छात्रा मानसी घाघरे ने अपनी मेहनत और लगन से बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए भारतीय जल सेना में लेफ्टिनेंट पद के लिए चयन प्राप्त किया है। मात्र 18 वर्ष की आयु में यह उपलब्धि हासिल कर मानसी ने न केवल अपने परिवार, अपितु पूरे मुलताई और जिले का नाम रोशन किया है। नगर के गुरुकुल विद्या मंदिर मुलताई की पूर्व छात्र एवं वर्तमान में पीएम श्री शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मुलताई में कक्षा 11वीं की छात्रा हैं। पढ़ाई के साथ-साथ उन्होंने लखनऊ से एनडीए नेशनल डिफेंस एकेडमी की तैयारी की और पहले ही प्रयास में सफलता प्राप्त की। इसके बाद उनका इंटरव्यू भोपाल में हुआ, जिसमें भी उन्होंने सफलता हासिल की। अब मानसी को आगे की ट्रेनिंग पुणे के खड़कवासला स्थित नेशनल डिफेंस एकेडमी में दी जाएगी। मानसी ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों, पिता बबन घाघरे, माता कंचन घाघरे और मामा श्याम पवार को दिया है। गुरुकुल विद्या मंदिर परिवार की ओर से शुभकामनाएं एवं बधाइयां प्रेषित की गई।
मुलताई की छात्रा मानसी घाघरे भारतीय जल सेना में लेफ्टिनेंट पद के लिए चयनित
Published on:

