बी ई ई ने कहा बालिकाओं को वैक्सीन लगाना आवश्यक
Betul Ki Khabar/मुलताई। एचपीवी वैक्सीन को लेकर सरकारी अस्पताल की स्वास्थ्य टीम द्वारा प्रतिदिन अलग अलग स्कूलों में पहुंचकर बालिकाओं को जागरूक किया जा रहा है। अभियान के तहत बी.ई.ई. चंद्रकला डोंगरे, बी.सी.एम. चंदन भलावी, बी.पी.एम. तथा प्रभारी एम.आई. किंनकर पी.वी. द्वारा स्कूलों में पहुंचकर 14 वर्ष से 15 वर्ष 3 माह आयु वर्ग की बालिकाओं को एचपीवी वैक्सीन के फायदे बताए जा रहे हैं। साथ ही बालिकाओं को यह भी बताया जा रहा है कि यह टीका सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा जानकारी दी गई कि उक्त आयु वर्ग की बालिकाओं को यह टीके सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुलताई में कार्य दिवसों में लगाए जा रहे हैं। इसी क्रम में टीम ने ग्राम मोही के स्कूल में पहुंचकर शिक्षकों से चर्चा की और बालिकाओं को टीकाकरण के लिए प्रेरित किया।
Read Also: मुलताई की छात्रा मानसी घाघरे भारतीय जल सेना में लेफ्टिनेंट पद के लिए चयनित
इस अभियान में ग्राम सिपावा के प्राचार्य बी.आर. कालभोर, शिक्षक सुनील कौशिक एवं ज्ञानदास इवनाती का सराहनीय सहयोग मिला। शिक्षकों ने बालिकाओं के माता-पिता तक संदेश पहुंचाकर टीकाकरण के लिए प्रोत्साहित किया। टीकाकरण के दौरान बालिकाओं ने उत्साह के साथ टीके लगवाए। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार सभी टीकाकृत बालिकाएं पूरी तरह स्वस्थ हैं।

