Aaj ka Gold Silver Rate:- सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। लगातार गिरावट के बाद, 20 मार्च 2026 को सोने की कीमतों में उछाल आया, जबकि चांदी की कीमतें गिर गईं। शुक्रवार सुबह, सोने की कीमतों में ₹650 प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई, जिससे 24-कैरेट सोने की कीमत ₹1,51,080 हो गई। वहीं, चांदी की कीमतों में भी ₹5,000 (प्रति किलोग्राम) की गिरावट आई, और इसकी कीमतें फिलहाल ₹2,55,000 प्रति किलोग्राम पर चल रही हैं। इससे पहले, गुरुवार (19 मार्च 2026) को 24-कैरेट सोना ₹1,50,430 पर और चांदी ₹2,60,000 प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
बड़े शहरों का 18 कैरेट (18K) सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम में)
मेरठ, जयपुर, दिल्ली, लखनऊ और चंडीगढ़ में 18 कैरेट (18K) सोने का भाव ₹1,13,350 और इंदौर, भोपाल, अहमदाबाद में ₹1,13,250 चल रहा हैं। इसके अलावा मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद और बेंगलुरु में ₹1,13,200 और चेन्नई, कोयंबटूर में ₹1,15,840 चल रहा है।
बड़े शहरों का 22 कैरेट (22K) सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम में)
मेरठ, जयपुर, दिल्ली, लखनऊ, चंडीगढ़ में 22 कैरेट का भाव ₹1,38,500 और इंदौर, भोपाल, अहमदाबाद में ₹1,38,400 पहुंच गया है। इसके अलावा मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, बेंगलुरु में ₹1,38,350 दर्ज हुए है। चेन्नई, कोयंबटूर: ₹1,38,990 चल रहा है।
बड़े शहरों का 24 कैरेट (24K) सोने का भाव (प्रति 10 ग्राम में)
मेरठ, जयपुर, दिल्ली, लखनऊ, चंडीगढ़ में सोने के रेट ₹1,51,080 और इंदौर, भोपाल, अहमदाबाद: ₹1,50,980 और मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, बेंगलुरु में ₹1,50,930 दर्ज हुए हैं। चेन्नई, कोयंबटूर में सोने की कीमतों में बढ़त बनी हुई है। यहां भाव ₹1,51,630 (दक्षिण भारत के कुछ शहरों में स्थानीय प्रीमियम/मेकिंग/डीलर मार्जिन के कारण अंतर) चल रहा है।
प्रमुख शहरों का चांदी (Silver Rate Today) का भाव
- दिल्ली, मुंबई, पुणे, नागपुर, जयपुर, लखनऊ, अहमदाबाद, कोलकाता, भोपाल और इंदौर में चांदी के भाव ₹2,55,000 (प्रति किग्रा) चल रहे हैं ।
- चेन्नई, मदुरै, हैदराबाद, विजयवाड़ा, विशाखापत्तनम और केरल मेंकीमतों में बढ़त (दक्षिण भारत के राज्यों के भाव में मेकिंग चार्ज, डीलर प्रीमियम/स्थानीय शुल्क, परिवहन लागत और मांग के चलते) बनी है। यहां चांदी का भाव ₹2,64,000 (प्रति किग्रा) हो गया है।

