54 घंटे बैटरी वाले OnePlus Nord Buds 4 Pro लॉन्च, जानिए क्या है खास

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

OnePlus Launches Nord Buds 4 Pro:- OnePlus ने दो साल बाद नॉर्ड बड्स प्रो लाइनअप को रिफ्रेश किया है. इस सीरीज में कंपनी ने लेटेस्ट एडिशन नॉर्ड बड्स 4 प्रो है. यह नॉर्ड बड्स 3 प्रो का अपग्रेड वर्जन है जिसे जुलाई 2024 में लॉन्च किया गया था. नए TWS (ट्रूली वायरलेस स्टीरियो) इयरफ़ोन में ऐसा क्या कूल है, जिस पर Pro ब्रांडिंग है. चलिए आपको बताते हैं कि इन ईयरबड्स के लिए आपको कितने पैसे खर्च करने होंगे और इसमें कौन-कौन से फीचर्स मिलते हैं.

OnePlus Nord Buds 4 Pro Price in India

वनप्लस के इन नए ईयरबड्स की कीमत 3999 रुपए है. इन ईयरबड्स को 3,799 रुपए के स्पेशल लॉन्च कीमत में बेचा जाएगा. आप इन ईयरबड्स को कंपनी की ऑफिशियल साइट के अलावा वनप्लस स्टोर ऐप, वनप्लस एक्सपीरियंस स्टोर, अमेजन, फ्लिपकार्ट, मिंत्रा जैसे अलग-अलग प्लेटफॉर्म्स से खरीद पाएंगे.

Read Also: सस्ते में शानदार डील! Lava Bold 2 5G की बिक्री शुरू, 50MP कैमरा और 120Hz AMOLED के साथ

OnePlus Nord Buds 4 Pro Features

एक्टिव नॉइज़ कैंसलेशन (ANC) के साथ ये बड्स 55 डेसिबल तक के नॉइज़ को ब्लॉक कर सकता है. OnePlus ने कहा कि नए Nord Buds 4 Pro रियल टाइम में नॉइज़ को मॉनिटर करने के लिए एडवांस्ड AI एल्गोरिदम के साथ आएंगे. कंपनी ने कहा कि ईयरबड्स अब TUV Rheinland हाई-परफॉर्मेंस नॉइज़ कैंसलेशन सर्टिफिकेशन के साथ आते हैं. नॉर्ड बड्स 4 प्रो में नए ड्राइवर्स हैं, जिनके बारे में कहा जाता है कि वे नॉर्ड बड्स प्रो 3 के ड्राइवर्स से 100 फीसदी ज्यादा पावरफ़ुल हैं. इनमें रिच, डीप बेस और क्लियर वोकल्स के लिए टाइटेनियम कोटिंग है.

ईयरबड्स पर हाई-डेफिनिशन म्यूज़िक के लिए LHDC 5.0 का सपोर्ट भी है. ब्लूटूथ 6.0 कनेक्टिविटी के लिए भी सपोर्ट है. नॉर्ड बड्स 4 प्रो में 6 माइक्रोफ़ोन हैं, हर ईयरबड में तीन, जो यह पक्का करने के लिए एक साथ काम करेंगे कि यूज़र्स को क्रिस्टल क्लियर वॉयस कॉलिंग एक्सपीरियंस मिले. अच्छी बात यह है कि हर ईयरबड का वजन सिर्फ 4 ग्राम है और ये धूल और छींटों से बचाने के लिए IP55 रेटिंग के साथ आते हैं.

वनप्लस ने कहा है कि लैब टेस्ट में नॉर्ड बड्स 4 प्रो बिना चार्ज के 54 घंटे तक चला, जब ANC बंद था और वॉल्यूम 54 फीसदी पर सेट थी. अगर आप ईयरबड्स को 10 मिनट के लिए भी केस में रखते हैं, तो आपको सिर्फ इतने में ही पांच घंटे कृतक का बैकअप मिल जाएगा.

Leave a Comment