MP NEWS TODAY:- मध्य प्रदेश के इंदौर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक मुस्लिम डॉक्टर पर हिंदू युवती के साथ रेप करने का आरोप लगा है। मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी डॉक्टर ने युवती को नशीला इंजेक्शन भी दिया। इस घटना से गुस्साए पीड़ित के परिजनों ने डॉक्टर के घर में तोड़फोड़ की और फिर उसमें आग लगा दी। इससे आरोपी का घर जलकर खाक हो गया।
क्या है पूरा मामला?
युवती 4 महीने पहले क्लीनिक पर इलाज कराने आई थी। डॉ सईद ने युवती से दोस्ती कर उसे प्रेम जाल में फंसाया और फिर इस घिनौने अपराध को अंजाम दिया।
मिली जानकारी के मुताबिक, आरोपी डॉक्टर डॉ सईद खान ने बेल्मोर रिसोर्ट पर ब्लैकमेल करके हिंदू युवती से रेप किया है। डॉ सईद खान ने युवती को नशीला इंजेक्शन भी दिया है। इसके बाद आक्रोशित परिजनों ने डॉक्टर के घर में तोड़फोड़ कर आग लगा दी है।

ये भी पढ़ें- खौफनाक अग्निकांड: चार्जिंग प्वाइंट ब्लास्ट से लगी आग में 8 की जिंदा जलकर मौत
डॉक्टर कर रहा था युवती को ब्लैकमेल
आरोप है कि डॉक्टर युवती की अश्लील फोटो खींचकर उसे ब्लैकमेल कर रहा था। जिसके बाद पीड़ित युवती ने हिंदू संगठन के लोगों से मदद मांगी थी। हिंदू संगठन ने डॉक्टर सईद की पिटाई कर उसे पुलिस के हवाले किया है। पीड़ित की शिकायत पर दुष्कर्म सहित अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है और बडगोंडा थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
हिंदू संगठन के लोगों ने आरोपी डॉक्टर की पिटाई की
हिंदू संगठन के लोगों ने आरोपी डॉक्टर की पिटाई की है। उन्होंने डॉक्टर से ये भी कहलवाया कि लव जिहाद करना पाप है। इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें हिंदू संगठन के लोग आरोपी डॉक्टर को पीटते हुए नजर आ रहे हैं। पिटाई के बाद डॉक्टर को पुलिस के हवाले भी कर दिया गया।
अब पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। डॉक्टर का घर तहस-नहस हो चुका है और जलकर खाक हो गया है।

