Betul Samachar: फैमली रेस्टोरेंट से पुलिस ने जब्त की अवैध शराब

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                                                             9 स्थानों पर दबिश देकर कार्रवाई

Betul Samachar/मुलताई। पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी छापेमार कार्रवाई करते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र सिंह परिहार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर यह कार्रवाई की। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 25 मार्च की रात करीब 8:30 बजे मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कस्बा क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान आरोपियों को अवैध रूप से शराब बेचते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने कुल 188 पाव शराब और 6 लीटर कच्ची महुआ शराब, कुल 39.840 लीटर शराब जब्त की, जिसकी कीमत 17,980 रुपये बताई जा रही है।

Betul Ki Khabar: बुलडोजर से गिराया हरा भरा वृक्ष कच्चे मकान पर गिरा, बालक ने भागकर बचाई जान

कार्रवाई में अविनाश बचले निवासी बुकाखेड़ा, मीना उर्फ गुड्डी बचले निवासी कामथ, मिथुन पवार निवासी शास्त्री वार्ड, मनोज कुशाह साहू ढाबा , इंदल लबाड़ निवासी खड़कवार , सुरेंद्र शिवहरे निवासी पटेल वार्ड, मनोज शिवहरे निवासी इंदिरा गांधी वार्ड, राजेंद्र शिवहरे निवासी पटेल वार्ड और संतुलाल उइके निवासी विछुआ को गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा आरोपियों से शराब बेचने का लाइसेंस मांगा गया, लेकिन कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जा सका। इस पर सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 34(1) आबकारी अधिनियम के तहत अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए गए।

Leave a Comment