Crime News/मुलताई। पुलिस ने नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ व जान से मारने की धमकी के मामले में फरार चल रहे इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। थाना प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र सिंह परिहार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने 9 जनवरी 2026 को थाना मुलताई में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 15 दिसंबर 2025 को मुलताई मेले में आरोपी लतीफ ने उसकी जबरदस्ती फोटो खींची और उसे वायरल करने की धमकी दी। इसके बाद 7 जनवरी 2026 को जब वह खेत की ओर जा रही थी, तब आरोपी के साथियों ने उसे रास्ते में रोककर जबरन फोन पर बात कराई, जहां आरोपी ने रात में घर आने का दबाव बनाया और मना करने पर जान से मारने की धमकी दी।
Betul Samachar: फैमली रेस्टोरेंट से पुलिस ने जब्त की अवैध शराब
पीड़िता की शिकायत पर थाना मुलताई में अपराध क्रमांक 26/2026 के तहत धारा 75(2), 78(2), 126(2), 351(3), 3(5) बीएनएस एवं 7/8 पोक्सो एक्ट में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। घटना के बाद आरोपी लगातार फरार था और गिरफ्तारी से बचने के लिए स्थान बदल रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बैतूल द्वारा आरोपी पर 5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। लगातार प्रयासों के बाद 26 मार्च 2026 को पुलिस को सूचना मिली कि मुख्य आरोपी लतिप उर्फ ललित 30 निवासी ग्राम कोंढर अपने घर आया हुआ है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने गांव में घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्र सिंह परिहार, सहित पुलिस टीम और साइबर सेल के कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिनकी सराहना की जा रही है।

