MP News Today:- मऊगंज जिले के लौर थाना क्षेत्र के ग्राम भगतपुरा में सोमवार को घरेलू विवाद में बहू ने ससुर के प्राइवेट पार्ट पर लात मार दी। इससे ससुर की तबीयत बिगड़ गई। ससुर को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को आरोपित बहू को गिरफ्तारी कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
धक्का देकर गिराया और फिर किया हमला
थाना प्रभारी राजेश पटेल ने बताया कि ग्राम भगतपुरा निवासी जगदीश साकेत (75) का अपनी छोटी बहू पुष्पा साकेत (26) पत्नी अर्जुन कुमार के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि बहू ने गुस्से में आकर पहले ससुर को धक्का देकर गिरा दिया और फिर उनके प्राइवेट पार्ट पर जोरदार लात मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम
जगदीश साकेत की हालत लगातार बिगड़ती गई और उन्हें खून की उल्टियां होने लगीं। स्वजन ने उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाने का प्रयास किया, लेकिन रास्ते में ही उनकी स्थिति गंभीर हो गई। देवतालाब के एक निजी अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई कर आरोपी महिला को सलाखों के पीछे भेज दिया है।
MP NEWS: ओवरटेक करती बाइक की टक्कर, फिर ट्रैक्टर ने कुचला; 18 साल की छात्रा की मौके पर मौत 😢
हुईं खून की उल्टियां
जगदीश साकेत की हालत लगातार बिगड़ती गई और कुछ ही देर में उन्हें खून की उल्टियां होने लगीं। स्वजन ने उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाने का प्रयास किया, लेकिन रास्ते में ही उनकी स्थिति गंभीर हो गई। देवतालाब के एक निजी अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।

