TVS Apache RTR 160 4V Launch:- TVS मोटर कंपनी ने अपाचे सीरीज की अपनी सबसे पॉपुलर मोटरसाइकल आरटीआर 160 4वी के 2026 अपडेटेड मॉडल पेश किए हैं और अब इसके सभी वेरिएंट्स में प्रोजेक्टर हेडलैंप के साथ ही असिस्ट और स्लिपर क्लच जैसी खूबियां दी गई हैं। 160cc सेगमेंट की इस पावरफुल मोटरसाइकल में अब और क्या कुछ खास दिया गया है और नई कीमतें क्या हैं, जानिए
2026 TVS Apache RTR 160 4V Price And Features : टीवीएस अपाचे आरटीआर 160 4वी के अपडेटेड मॉडल भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिए गए हैं और इस बार कंपनी ने सेफ्टी के साथ ही बेहतर राइडिंग एक्सपीरियंस के लिए कुछ ऐसी खूबियां दी हैं, जिनके बारे में जानकर अपाचे लवर्स का दिल खुश हो जाएगा। टीवीएस मोटर कंपनी की 2026 अपाचे आरटीआर 160 4वी अब और भी हाई-टेक फीचर्स से लैस हो गई है और इसके सभी वेरिएंट में प्रोजेक्टर हेडलैंप के साथ ही असिस्ट और स्लिपर क्लच जैसी खूबियां मिलती हैं। इन फीचर्स के साथ नई अपाचे आरटीआर 160 4वी अपनी राइवल्स को कड़ी चुनौती देती नजर आएगी।
2026 मॉडल में क्या कुछ अपडेट्स
नई टीवीएस अपाचे आरटीआर 160 4वी के अपडेट्स की बात करें तो अब इस स्पोर्ट्स बाइक के सभी वेरिएंट में एलईडी डीआरएल के साथ प्रोजेक्टर हेडलैंप मिलेगा। इसका फायदा यह होगा कि राइडर्स को रात के समय और भी बेहतर विजिबिलिटी मिलेगी। टर्न इंडिकेटर्स के साथ ही पूरी लाइटिंग अब एलईडी में बदल दी गई है। इसी के साथ अब इस अपडेटेड अपाचे के बेस वेरिएंट से लेकर हर मॉडल में असिस्ट और स्लिपर क्लच जैसी बेहद जरूरी खूबी मिलेगी। इससे गियर डाउनशिफ्ट करना आसान होगा और लंबी राइड के दौरान क्लच लीवर दबाने में हाथ नहीं थकेगा।
Read Also: Hyundai की रिकॉर्ड तोड़ बिक्री, एक महीने में बेच डालीं इतनी कारें
हर वेरिएंट की कीमतें
2026 टीवीएस अपाचे आरटीआर 160 4वी के सिंगल चैनल एबीएस, टेलिस्कोपिक सस्पेंशन और एलसीडी क्लस्टर वाले वेरिएंट की एक्स शोरूम प्राइस 1,25,440 रुपये है। वहीं, डुअल चैनल एबीएस यूएसडी फोर्क्स और अडजस्टेबल लीवर्स वाले वेरिएंट की एक्स शोरूम प्राइस 1,30,690 रुपये है। इसके बाद यूएसडी फोर्क्स के साथ 5 इंच टीएफटी स्क्रीन, ट्रैक्शन कंट्रोल और राइड मोड्स वाले वेरिएंट की एक्स शोरूम प्राइस 1,37,440 रुपये है।
पावर और फीचर्स
आपको बता दें कि 2026 टीवीएस अपाचे आरटीआर 160 4वी में कॉस्मेटिक बदलाव और बेहतर फीचर्स तो मिलते हैं, लेकिन इसमें किसी प्रकार के मैकेनिकल बदलाव नहीं किए गए हैं। इसमें 159.7 सीसी का इंजन दिया गया है, जो कि 17.55 पीएस की पावर और 14.73 न्यूटन मीटर का पिक टॉर्क जेनरेट करता है। युवाओं की इस फेवरेट स्पोर्ट्स बाइक में अर्बन, रेन और स्पोर्ट जैसे 3 राइडिंग मोड्स मिलते हैं। बाद बाकी इसमें टीवीएस स्मार्टकनेक्ट (TVS SmartXonnect) फीचर भी है और इसके जरिये आप टर्न-बाय-टर्न नैविगेशन और कॉल अलर्ट के साथ ही राइड स्टैटिस्टिक्स भी देख सकते हैं।

