Betul News/चिचोली। तहसील क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत चुनागोसाई के ग्राम बालई मॉल में एक दर्दनाक आगजनी की घटना सामने आई है। यहां एक किसान के खेत में बने गाय के कोठे में अचानक आग लग गई, जिससे चार गोवंश जिंदा जल गए। साथ ही करीब 10 क्विंटल गेहूं भी जलकर पूरी तरह राख हो गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह घटना बालई मॉल निवासी शाहबू पिता मंजू इवने के खेत की है। आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है। ग्रामीणों को जैसे ही आग लगने की जानकारी मिली, वे मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया था और पूरा कोठा जलकर खाक हो चुका था। इस घटना में किसान को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।
हालांकि खेत में कोठा नुमा मकान में किसान शाहबू रहता था लोकिन किसी काम से गांव आ गया l घटना की सूचना मिलते ही राजस्व विभाग के पटवारी मौके पर पहुंचे और नुकसान का पंचनामा तैयार किया। प्रशासन से पीड़ित किसान को शीघ्र मुआवजा दिलाने की मांग की है l
Read Also: महिलाओं के सशक्त नेतृत्व और ज्ञान कौशल का ऋणी है समाज — रचना देशकर

