Betul Ki Taja Khabar- पुलिस ने किया अनाज चोरी का खुलासा

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

2 आरोपी गिरफ्तार, अनाज और ऑटो जब्त

Betul Ki Taja Khabar/मुलताई। पुलिस ने अनाज चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गया अनाज एवं घटना में प्रयुक्त ऑटो भी बरामद किया है।पुलिस के अनुसार विदवान सिंह सिसोदिया निवासी कान्हाबघोलीने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उन्होंने अपनी फसल गेहूं, चना एवं मक्का की घर के सामने पोर्च में बोरी में भरकर रखी थी। 11 अप्रैल की रात अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उनके घर के आंगन से 04 बोरी चना एवं 02 बोरी मक्का चोरी कर लिया गया। रिपोर्ट पर थाना मुलताई में अपराध दर्ज कर जांच में लिया गया। पुलिस टीम द्वारा तत्काल जांच प्रारंभ की गई। घटनास्थल पर मिले ऑटो के नंबर के आधार पर आरोपियों की पहचान कर घेराबंदी की गई। पुलिस ने मुलताई क्षेत्र से किसना पिता लखनलाल साहू उम्र 34 वर्ष, निवासी कामथ तथा नितेश पिता फूलनाथ चौहान उम्र 26 वर्ष निवासी कामथ को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने चोरी की घटना स्वीकार कर ली। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी गया 06 बोरी अनाज एवं घटना में प्रयुक्त ऑटो क्रमांक एम पी 48 जेड जी 5215 जब्त किया।पुलिस द्वारा 06 बोरी अनाज कीमत लगभग 12000 रुपए ऑटो की कीमत लगभग 2 लाख 50 हजार रुपए कुल कीमत लगभग 2 लाख 62 हजार रुपए जब्त किए। दोनों आरोपियों को दिनांक को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

Read Also; केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के सुपुत्र निखिल गडकरी ने मां ताप्ती मंदिर में की पूजा-अर्चना

Leave a Comment