Betul Samachar/मुलताई। पवित्र नगरी मुलताई में मंगलवार सुबह केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के सुपुत्र निखिल गडकरी अल्प प्रवास पर परिवार सहित पहुंचे। सुबह लगभग 8 बजे निखिल गडकरी ने मां ताप्ती मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष जगदीश पवार, नगर मंडल अध्यक्ष गणेश साहू, वरिष्ठ कार्यकर्ता तुलसीराम बारस्कर, नपा एल्डरमैन श्यामू ढोमने, राजू चौबे, प्रीतम सिसोदिया, बिना पंजाबी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद निखिल गडकरी नागपुर के लिए रवाना हो गए। मुलताई आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत भी किया।
Read Also: सनातन कप के चौथे दिन रोमांचक मुकाबले, वीजे वॉरियर्स और बिरसा ब्रिगेड का दमदार प्रदर्शन

