चिचोली में बेटियों ने रचा सफलता का इतिहास, बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul News/चिचोली। सीमित संसाधनों के बीच बड़े सपने कैसे साकार किए जाते हैं, इसका प्रेरणादायक उदाहरण चिचोली की छात्राओं ने प्रस्तुत किया है। महर्षि इंग्लिश स्कूल की प्रतिभाशाली छात्रा रुतिजा आशिष देशपांडे ने माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश की 12वीं बोर्ड परीक्षा में 97.2 प्रतिशत अंक अर्जित कर प्रदेश की प्रावीण्य सूची में सातवां स्थान प्राप्त किया है। साथ ही वे बैतूल जिले में प्रथम स्थान पर रहीं। रुतिजा की यह उपलब्धि उनकी मेहनत, लगन और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है।

इसी क्रम में उत्कृष्ट विद्यालय चिचोली के 12वीं कक्षा के परिणाम भी सराहनीय रहे। अनुराग (पिता नंदकिशोर धामोडे ने 442 अंक प्राप्त कर स्कुल मे प्रथम स्थान हासिल किया। वेद प्रकाश पिता अनिल आर्य 437 अंकों के साथ द्वितीय तथा दीपमाला पिता अशोक कहार 419 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर रहीं।

Read Also: मुलताई की बेटी बनी मध्यप्रदेश यू 14 रग्बी टीम की कप्तान

कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल चिचोली 12वीं कक्षा की छात्रा निशा भागदेव ने 427 अंक प्राप्त विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। साक्षी पिता रामचंद्र यादव 392 अंक द्वितीय एवं मीनाक्षी पिता लालू सोनी 377 अंक लेकर तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं 10वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट विद्यालय की अंजलि पिता अनिल प्रजापति ने 431 अंक प्राप्त कर प्रथम श्रीराम पिता विष्णु 419 अंक के साथ द्वितीय तथा भारती पिता मनोज आर्य 412 अंक के साथ तृतीय स्थान पर रहे।

कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल के 10वीं परीक्षा परिणाम में कुमकुम पिता पिंटू राठौर ने 454 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया आरती पिता दशरथ कलमें 424 अंक के साथ द्वितीय तथा दीपाली पिता लखन उईके 419 अंक के साथ तृतीय स्थान पर रहीं। छात्र-छात्राओं की इस उत्कृष्ट सफलता पर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। अभिभावकों एवं शिक्षकों ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Leave a Comment