Crime News: गौवंश तस्करी के मामले में फरार मुख्य आरोपी गिरफ्तार

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Crime News/मुलताई। पुलिस ने गौवंश तस्करी के प्रकरण में फरार चल रहे मुख्य आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 03 फरवरी 2026 की रात्रि में सूचना मिली थी कि एक बोलेरो पिकअप वाहन (MP04YJ3854) में गौवंश को क्रूरतापूर्वक भरकर वध के लिए अमरावती ले जाया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस एवं गौ रक्षा समिति के सदस्यों द्वारा लावाघोघरी मार्ग पर नाकाबंदी की गई नाकाबंदी के दौरान वाहन चालक ने रुकने के बजाय तेज गति से भागने का प्रयास किया, जिसका पुलिस द्वारा पीछा किया गया। पीछा करने के दौरान मुलताई के पास वाहन का टायर फट गया और वाहन अनियंत्रित होकर दीवार से टकरा गया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें 12 नग गौवंश (गाय, बैल एवं बछड़े) अमानवीय स्थिति में बंधे हुए पाए गए, जिन्हें सुरक्षित मुक्त कराया गया। इस संबंध में थाना मुलताई में अपराध क्रमांक 81/26 पंजीबद्ध कर गौवंश प्रतिषेध अधिनियम एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था। घटना के बाद मुख्य आरोपी फरार हो गया था।

Read Also: चिचोली में बेटियों ने रचा सफलता का इतिहास, बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन

पुलिस द्वारा लगातार तलाश के दौरान दिनांक 15 अप्रैल 2026 को मुखबिर की सूचना पर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। गिरफ्तार आरोपी का नाम इरफान पिता अफरोज खान (27 वर्ष) निवासी इमाम नगर, थाना नागपुरी रोड, अमरावती (महाराष्ट्र) बताया गया है। पुलिस द्वारा मामले की आगे की जांच की जा रही है।

Leave a Comment