Betul News/मुलताई । मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अंतर्गत रजक समाज समन्वय प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष संजय मालवीय द्वारा प्रदेश संगठन का विस्तार किया गया है। इस विस्तार के तहत बैतूल जिले से श्याम सेवतकर को प्रदेश सचिव, तिरुपति ऐरुल को महासचिव तथा प्रकाश सेवतकर को सचिव पद पर नियुक्त किया गया है। इन नियुक्तियों के बाद धोबी रजक समाज में खुशी का माहौल देखा जा रहा है। समाज के लोगों ने नवनियुक्तपदाधिकारियों को बधाई देते हुए संगठन को मजबूत करने की उम्मीद जताई है। इस अवसर पर दिलीप मुकाबले, मनीष पटने, हरीश आर्य, अनिल, गोलू पापड़कर, संदीप, शशी, अरुण सोलंकी, दिलीप सौदागर, राजा आर्य, रमेश नौसरकार, श्रावण उमरे, राजू गाडगे, शुभम इन्हें, मोनू सिसोदिया, रिंकु पटने सहित अन्य समाज बंधुओं ने हर्ष व्यक्त किया और शुभकामनाएं दीं।

Betul Samachar: ताप्ती तट पर स्थित भगवान परशुराम के शस्त्र का किया पूजन


