Accident News- चिखली खुर्द में कार-बाइक की भिड़ंत, एक गंभीर घायल

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Accident News/मुलताई। ग्राम चिखली खुर्द में सोमवार दोपहर करीब 3:10 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मोटरसाइकिल सवार अशोक धुर्वे 38 वर्ष, पिता दसरू निवासी डोंगरपुर, मयावाडी की ओर से आ रहे थे। इसी दौरान मुलताई की ओर से आ रही कार से आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में मोटरसाइकिल सवार अशोक धुर्वे को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि कार चालक संजीव कुमार मालवी को मामूली चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर पहुंची संजीवनी 108 एंबुलेंस के ईएमटी डॉ. महेश झलिये ने घायलों को प्राथमिक उपचार दिया। इसके बाद पायलट छोटे सिंह रघुवंशी द्वारा दोनों को तत्काल सरकारी अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया गया। फिलहाल घायल अशोक धुर्वे का इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Read Also: भीषण गर्मी में 26 में से 10 नलकूप हुए बंद, हरदोली बांध से हो रही नगर में जलापूर्ति

Leave a Comment