Dog Bite News- पालतू कुत्ते ने मासूम को काटा, जिला अस्पताल रेफर

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Dog Bite News/मुलताई। क्षेत्र के ग्राम तरोड़ा बुजुर्ग में दोपहर लगभग 2 बजे एक दर्दनाक घटना सामने आई। जानकारी के अनुसार सोनाक्षी पिता रत्नेश, उम्र 3 वर्ष को घर के पालतू कुत्ते ने काट लिया। परिजनों ने बताया कि बच्ची कुत्ते को रोटी दे रही थी, इसी दौरान कुत्ते ने अचानक उसके होंठ पर काट लिया, जिससे वह घायल हो गई। घटना के बाद परिजन तत्काल बच्ची को उपचार के लिए लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। फिलहाल बच्ची का उपचार जारी है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

Accident News- चिखली खुर्द में कार-बाइक की भिड़ंत, एक गंभीर घायल

Leave a Comment