Betul Ki Khabar/भैंसदेही/मनीष राठौर:- भैंसदेही-नगर के शिक्षक मो.शाकिर सिद्दीकी एवं उनकी पत्नी फरहाना कौशर सिद्दीकी का सऊदी अरब के पवित्र इस्लामिक तीर्थ स्थल मक्का मदीना की 45 दिनों की हज यात्रा हेतु हज कमेंटी आफ इंडिया से चयन हुआ है, वे आगामी 25 अप्रैल को पवित्र हज यात्रा हेतु नागपुर से फ्लाइट से रवाना होगें, शिक्षक मो. शाकीर सिद्दीकी का अध्यापक संघ के पदाधिकारियों ने गुरुवार को शासकीय प्राथमिक शाला पारडीढाना में एक सादे समारोह में पुष्प माला पहनाकर, शाल- श्री फल भेटकर सम्मान किया तथा उन्हें गले मिलकर यात्रा के सफलतापूर्वक संपन्न होने की शुभकामनाएं दी l इस अवसर पर अध्यापक संघ के अध्यक्ष विजय कुमार पटैया, श्रीराम भुस्कुटे, नामदेव कुबड़े, कैलाश कानडे, कमलेश खंडाइत ,जगदीश मोहने, गुलाबराव ओडुकले, उमेश खंडाइत, शंकर कडू, गजानन असवार सहित अन्य लोग उपस्थित थेl
Betul Samachar: मुख्य मार्ग पर दुकानें लगाकर अतिक्रमण, कार्रवाई नहीं

