Betul Samachar: मुख्य मार्ग पर दुकानें लगाकर अतिक्रमण, कार्रवाई नहीं

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                                       17 दुकानों के सामने गुमठियां रहकर घेरी जा रही जगह

Betul Samachar/मुलताई। नगर के मुख्य मार्ग पर जगह जगह दुकानें लगाकर अतिक्रमण किया गया है इसके बावजूद नगर पालिका द्वारा कार्रवाई नही करने से अतिक्रमण बढ़ता जा रहा है। मुख्य मार्ग पर 17 दुकानों के सामने कई लोगों ने दुकानें लगाकर रखी हैं जिससे एक बड़ी जगह घेर ली गई है ऐसी स्थिति में पार्किंग सहित आवागमन में समस्या खड़ी हो रही है। इसके अलावा 17 दुकानों के सामने बड़ी संख्या में लोगों ने गुमठियां भी खड़ी की गई जिससे भी अतिक्रमण बढ़ रहा है। पूरे मामले में दुकानदारों को भी अतिक्रमण में लगी दुकानों से परेशानी हो रही है। व्यापारियों ने बताया कि उनकी दुकानों के सामने ही अतिक्रमण कर दुकानें लगाई जा रही है जिससे उनका व्यवसाय भी प्रभावित हो रहा है। व्यापारियों ने बताया कि कई बार अतिक्रमण हटाने के लिए नगर पालिका से निवेदन किया गया है इसके बावजूद अतिक्रमण नही हटाया जा रहा है। इधर कुछ लोगों द्वारा मुख्य मार्ग पर गुमठियां रख दी गई है जिसमें व्यवसाय भी नही किया जा रहा है ऐसी स्थिति में कई बार विवाद की भी नौबत आई है। बताया जा रहा है कि कुछ रसूखदारों द्वारा बेवजह जगह घेरकर कब्जा करने की नीयत से गुमठियां रख दी गई है। इधर कुछ लोगों द्वारा मुख्य मार्ग पर बड़ी बड़ी दुकानें लगा दी गई है जिसके सामने वाहन खड़े होने से आवागमन भी प्रभावित होता है। इस संबन्ध में उपयंत्री महेश शर्मा ने बताया कि समय समय पर अतिक्रमण मुहीम चलाकर अतिक्रमण हटाया जाता है लेकिन इसके बाद फिर व्यापारी दुकानें लगा लेते हैं।

Road Accident: पुत्र के विवाह का निमंत्रण देकर लौट रहे पिता की दुर्घटना में मौत

Leave a Comment