Salman Khan Eid 2027:- सलमान खान की आने वाली फिल्म ‘मातृभूमि’ को लेकर ज़बरदस्त चर्चा है। इसी बीच, बॉलीवुड सुपरस्टार की अगली फिल्म को लेकर भी एक नया अपडेट सामने आया है। सलमान खान ने फिल्ममेकर वामशी पैडिपल्ली के साथ मिलकर अपने आने वाले प्रोजेक्ट की आधिकारिक घोषणा कर दी है। ‘भाईजान’ ने अपने सोशल मीडिया पर एक BTS वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर उनके फैंस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हो गए हैं। इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है, जिसमें सलमान और नयनतारा को शूटिंग सेट पर एंट्री करते हुए दिखाया गया है।
सलमान खान ने नए प्रोजेक्ट की घोषणा की
सलमान खान ने डायरेक्टर वामशी पैडिपल्ली के साथ अपने आने वाले प्रोजेक्ट का एक ‘बिहाइंड-द-सीन्स’ वीडियो पोस्ट किया। दिल राजू द्वारा समर्थित इस फिल्म में तमिल सिनेमा की ‘लेडी सुपरस्टार’ नयनतारा भी लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आएंगी। इस वीडियो में सलमान खान, नयनतारा और इस प्रोजेक्ट से जुड़े अन्य लोगों की एक झलक दिखाई गई है, जो ‘मुहूर्त शॉट’ के लिए सेट पर पहुंच रहे हैं।

सलमान खान-नयनतारा की फिल्म कब होगी रिलीज
सलमान खान ने अपनी नई पोस्ट के कैप्शन में बताया कि यह फिल्म ईद 2027 पर रिलीज होगी। उन्होंने यह भी बताया कि फिल्ममेकर्स जल्द ही ‘मातृभूमि’ की रिलीज़ डेट की भी घोषणा करेंगे। कैप्शन में लिखा था, ‘थोड़ा दूर की सोचना चाहिए, इसीलिए ईद की घोषणा की है… चिंता मत करो, इस वाली की भी जानकारी देंगे, जब सही समय आएगा… सब्र रखो, थोड़ा सा सब्र… तुम्हें भी उतना ही इंतजार करना पड़ेगा, जितना मुझे करना पड़ रहा है। बहरहाल… जैसा तुम्हारा हाल है, वैसा ही मेरा भी हाल है।’

ये भी पढे़ं- Raja Shivaji Trailer: लॉन्च इवेंट में भावुक हुए रितेश देशमुख और जेनेलिया देशमुख, शेयर कीं खास बातें
सलमान खान की नई फिल्में
सुपरस्टार सलमान खान अपूर्व लाखिया द्वारा निर्देशित फिल्म ‘मातृभूमि’ की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं और उसकी तैयारियों में जुटे हैं। इस फिल्म का शुरुआती नाम ‘बैटल ऑफ गलवान’ था, लेकिन बाद में मेकर्स ने इसमें बदलाव कर दिया। यह फिल्म शुरू में 17 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी। नई रिलीज डेट की अभी तक घोषणा नहीं की गई है।

