उपयंत्री ने कलेक्टर से कहा था 24 अप्रैल से होगा कार्य प्रारंभ लेकिन हुआ नही

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                                         सरोवर के स्लूज गेट के निर्माण कार्य में हो रहा लगातार विलंब

Betul Ki Taja Khabar/मुलताई। नगर में ताप्ती सरोवर के स्लूज गेट के निर्माण में टेंडर होने के बावजूद लगातार विलंब हो रहा है। विगत दो दिनों पूर्व कलेक्टर के मुलताई पहुंचने पर जब स्लूज गेट का मुद्दा उठा तो उपयंत्री महेश शर्मा द्वारा कलेक्टर से 24 अप्रैल से स्लूज गेट प्रारंभ होने सार्वजनिक तौर पर कहा गया था। इसके बावजूद शुक्रवार स्लूज गेट का कार्य ठेकेदार द्वारा प्रारंभ नहीं किया गया जिस पर अब उपयंत्री शर्मा द्वारा फिर एक दो दिन के बाद कार्य प्रारंभ होने का आश्वासन दिया जा रहा है। पूरे मामले में कुछ समय पूर्व जब स्लूज गेट निर्माण के संबन्ध में पूछताछ की गई थी तो उपयंत्री द्वारा एक सप्ताह के अंदर कार्य प्रारंभ होने का कहा गया था जिसके बाद कार्य चालू नही किया गया। इसके बाद कलेक्टर ने जब इस संबन्ध में पूछा तो उन्हे 24 अप्रैल से कार्य चालू होने का बताया गया लेकिन फिर भी कार्य प्रारंभ नहीं होना कई सवाल खड़े कर रहा है। सवाल यह उठता है कि आखिर ठेकेदार निर्माण कार्य प्रारंभ करने में क्यों विलंब कर रहा है और संबन्धित अधिकारी क्या कर रहे हैं। इधर अधिकारियों का कहना है कि ठेकेदार को नोटिस भी जारी किया गया है साथ ही चर्चा की जा रही है इसके बावजूद ठेकेदार कार्य प्रारंभ नहीं कर रहा है। इधर ताप्ती भक्तों का कहना है कि यदि अभी कार्य प्रारंभ नहीं हुआ तो यह कार्य एक वर्ष के लिए लटक सकता है जिससे फिर आगामी बारिश के दौरान ताप्ती मंदिर में पानी भरने सहित श्रद्धालुओं को विभिन्न परेशानी का सामना करना पड़ेगा।

Betul Ki Khabar: सेवा निवृत्त खेल शिक्षक महेश खत्री भाजपा में हुए शामिल

कलेक्टर ने कहा था ठेकेदार को करों ब्लैक लिस्टेड

बार बार नोटिस के बावजूद ठेका लेने वाले ठेकेदार द्वारा कार्य प्रारंभ नहीं करना कहीं ना कहीं नगर पालिका के अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठा रहा है। पूरे मामले की जानकारी मिलने के बाद जब कलेक्टर डा. सोनवणे ने सीएमओ विरेन्द्र तिवारी से पूछा तो उन्होंने बताया कि अंतिम नोटिस जारी कर दिया है इस पर कलेक्टर ने कहा था कि यदि ठेकेदार इसके बावजूद कार्य नही करता है तो उसे ब्लैक लिस्टेड किया जाए। फिलहाल 24 अप्रैल होने के बावजूद ठेकेदार द्वारा कार्य नहीं प्रारंभ किया गया है इसके बावजूद अधिकारियों द्वारा तारिख पर तारिख दी जा रही है लेकिन उसे ब्लैक लिस्टेड नहीं किया जा रहा है। ऐसी स्थिति में देखना यह है कि यदि अब भी कार्य प्रारंभ नहीं हुआ तो ठेकेदार पर अधिकारी कार्रवाई करते हैं अन्यथा नहीं।

Leave a Comment