Betul Samachar: मुलताई में बढ़ी अवैध शराब बिक्री, प्रतिबंध का उठाया जा रहा फायदा

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                             पुलिस द्वारा कार्रवाई के बावजूद बड़ी मात्रा में पहुंच रही देसी विदेशी शराब

Betul Samachar/मुलताई। मुलताई पवित्र नगरी होने से शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाया गया है लेकिन यह प्रतिबंध शराब ठेकेदारों के लिए वरदान साबित हो रहा है जिससे चोरी छिपे अवैध रूप से शराब बिक्री का मुलताई अब गढ़ बन गया है। नगर के आसपास की दुकानों का ठेका लेने वाले ठेकेदार तो मुलताई में शराब बिकवा ही रहे हैं वहीं मुलताई के कुछ लोग गुट बनाकर दूर दराज के क्षेत्र में शराब का ठेका लेकर मुलताई को ही टारगेट कर रहे हैं जिससे नगर में अब चहुं ओर शराब की बिक्री की जा रही है और पहले से अधिक आसान तरीके से शराब उपलब्ध हो रही है। स्थिति यह है कि पहले ढाबों तथा अन्य जगहों पर अवैध बिक्री के साथ ही अब घर पहुंच सेवा भी प्रारंभ हो चुकी है जिसमें बड़ी संख्या में युवा वर्ग जुड़कर शराब बिक्री में शामिल हो गया है। पूरे मामले में प्रतिबंध के बावजूद अब जगह जगह की शराब बिक्री हो रही है तथा पुलिस जहां भी धरपकड़ कर रही है जमकर शराब पकड़ा रही ही जिससे साफ है कि मुलताई में बड़ी मात्रा शराब पहुंच रही है और बिक्री हो रही है।

Read Also: Betul Ki Taja Khabar- दसवां घाट पर शेड निर्माण स्वीकृत होने के बावजूद हो रहा विलंब

शराब बिक्री में देखते ही बन रहा आपसी सौहार्द

नगर में यूं तो राजनैतिक पार्टियां एक दूसरे पर अवैध शराब बिक्री का आरोप लगाते रही है जिससे कांग्रेस की सरकार में भाजपा द्वारा अवैध शराब बिक्री बंद करने के लिए ज्ञापन दिया जाता था वहीं भाजपा के शासन में कांग्रेस द्वारा अवैध शराब विक्री बंद करने की मांग की जाती थी। लेकिन नगर में शराब के प्रतिबंध के बाद राजनैतिक दलों में भी आपसी सौहार्द देखते ही बन रहा है जिसमें चाहे जो भी पार्टी या संगठन के लोग हो पूरे सहयोग के साथ शराब बेच भी रहे हैं और बिकवा भी रहे हैं जिससे अब आगे भविष्य में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ शायद ज्ञापन, शिकायत आदि देखने को नहीं मिलेंगे। शराब से होने वाली अवैध कमाई को लेकर राजनीति के धूर विरोधी भी एकजूट नजर आ रहे हैं वहीं राजनैतिक दलों के बड़े नेता तमाशबीन बने हुए हैं जिससे यह साफ होता है कि राजनीति सिर्फ राजनीति के लिए ही की जाती है जहां कमाई की बात हो वहां सब एकजुट नजर आते हैं।

इनका कहना है-

नगर सहित आसपास लगातार अवैध शराब विक्री के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
नरेन्द्र सिंह परिहार थाना प्रभारी मुलताई।

Leave a Comment