Betul Ki Khabar: 25 लाख की लागत से होगा छोटे तालाब का सौंदर्यीकरण

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                                                                विधायक एवं नपाध्यक्ष ने किया भूमिपूजन

Betul Ki Khabar/मुलताई। नगर पालिका द्वारा लगभग 25 लाख की लागत से छोटे तालाब का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है जिसके तहत आटोवाल, रेलिंग, पेविंग ब्लाक आदि का कार्य किया जाएगा। गुरूवार विधायक चंद्रशेखर देशमुख एवं नपाध्यक्ष नीतू परमार की उपस्थिति में सौंदर्याकरण के कार्य का भूमिपूजन किया गया। इस दौरार पूर्व नपाध्यक्ष वर्षा गढ़ेकर, वंदना साहू, निर्मला उबनारे, महेन्द्र जैन, अजय यादव, सुरेश पौनीकर, कुसुम पंवार तथा शिल्पा शर्मा सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे। इस अवसर पर विधायक चंद्रशेखर देशमुख ने कहा कि सौंदर्यीकरण के बाद छोटा तालाब नगर के आकर्षण का केन्द्र होगा जहां लोग घूम सकेंगे तथा बैठ भी सकेंगे। उन्होने बताया कि निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद तालाब का सौंदर्य बढ़ जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर पालिका द्वारा समयावधि में निर्माण कार्य पूर्ण कराना आवश्यक है। उपयंत्री महेश शर्मा ने बताया कि 25 लाख की लागत से छोटे तालाब का सौंदर्याकरण का कार्य शीघ्र प्रारंभ होने जा रहा है जिसके लिए तमाम औपचारिकताएं पूर्ण कर ली गई है।

Read Also: कलेक्टर डॉ. सोनवणे ने मेढ़ा सिंचाई परियोजना और ग्रामीण योजनाओं की जमीनी समीक्षा की, तेजी से कार्य कराने और निराकरण के दिए निर्देश

इधर स्लूज गेट का ठेकेदार दिखा रहा नखरे

एक तरफ जहां नगर पालिका द्वारा छोटा तालाब सौंदर्याकरण का कार्य किया जा रहा है वहीं लगभग दो माह पूर्व सरोवर के स्लूज गेट का ठेका होने के बावजूद ठेकेदार द्वारा कार्य प्रारंभ नही किया गया है। स्लूज गेट का निर्माण कार्य ग्रीष्मकाल में ही होना आवश्यक है अन्यथा कार्य एक वर्ष के लिए लंबित हो सकता है। इस संबन्ध में उपयंत्री महेश शर्मा ने बताया कि बार बार नोटिस देने तथा फोन पर संपर्क करने के बावजूद ठेकेदार काम कब प्रारंभ करेगा इसे लेकर संतोषप्रद जवाब नहीं दे रहा है। उन्होने बताया कि ठेकदार द्वारा नखरे बताए जा रहे हैं जिससे सभी परेशान हो गए हैं ऐसी स्थिति में तालाब सौंदर्याकरण के अवसर पर उनके द्वारा विधायक के सामने ही ठेकेदार से चर्चा की गई है। फिलहाल ठेकदार कब काम प्रारंभ करेगा इसे लेकर कुछ नही बता रहा है।

Leave a Comment