ओलावृष्टि प्रभावित किसानों की फसलों की खरीद नहीं होने पर जताया रोष

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                               पूर्व विधायक डॉ सुनीलम ने की सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग

Betul Samachar/मुलताई। किसान संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक डॉ. सुनीलम ने मुलताई के ग्राम परमंडल सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों में ओलावृष्टि से प्रभावित फसलों की मंडियों में व्यापारियों द्वारा एवं निर्धारित उपार्जन केंद्रों पर खरीदी नहीं किए जाने पर गहरा रोष व्यक्त किया है। डॉ. सुनीलम ने कहा कि सरकार को तत्काल हस्तक्षेप करते हुए किसानों के पूरे उत्पादन की खरीदी के स्पष्ट निर्देश जारी करने चाहिए। उन्होंने बताया कि ओलावृष्टि के कारण गेहूं के रंग में अंतर आ गया है, जिसके चलते मंडियों में और उपार्जन केंद्रों पर मानक गुणवत्ता का हवाला देकर खरीदी नहीं की जा रही है। उन्होंने इसे अत्यंत आपत्तिजनक और निंदनीय बताते हुए कहा कि एक ओर किसान प्राकृतिक आपदा से प्रभावित हैं, वहीं दूसरी ओर सरकार द्वारा मंडियों में उनकी फसल की खरीदी नहीं किया जाना आपत्तिजनक और निंदनीय है। डॉ. सुनीलम ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर तत्काल हस्तक्षेप करने तथा ओलावृष्टि प्रभावित एवं अन्य सभी किसानों के पूरे उत्पादन की खरीदी सुनिश्चित करने के आदेश जारी करने की मांग की है।

Betul Ki Taja Khabar- महाविद्यालय में ई-प्रवेश प्रक्रिया 1 मई से प्रारंभ

Leave a Comment