Crime News- गौवंश को वध के लिए ले जा रहे आरोपी गिरफ्तार, 4 गौवंश सुरक्षित बरामद

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Crime News/मुलताई | पुलिस ने गौवंश तस्करी के खिलाफ कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है जिसके पास से 4 गौवंश को सुरक्षित बरामद किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी धर्मेंद्र नरवरे 28 वर्ष, निवासी पटेल वार्ड मुलताई ने दिनांक 29 अप्रैल 2026 को पुलिस को सूचना दी कि ग्राम वंडली से एक व्यक्ति चार बैलों को रस्सियों से आगे-पीछे बांधकर मारते-पीटते हुए, भूखे-प्यासे हालत में शेहघाट की ओर वध के लिए ले जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और वंडली-पांजरी रोड के कच्चे मार्ग पर संदिग्ध व्यक्ति को रोककर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शेख आरिफ 52 वर्ष, निवासी शेहघाट बताया तथा गौवंश को वध हेतु ले जाना स्वीकार किया।

Betul Ki Khabar: 25 लाख की लागत से होगा छोटे तालाब का सौंदर्यीकरण

फरियादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम की धारा 4, 6, 9 एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11(1)(घ) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 04 नग गौवंश सुरक्षित बरामद कर लिया है।

Leave a Comment