भीषण गर्मी में राहत प्याऊ शुरू, प्रमुख स्थानों पर मिलेगा ठंडा पानी

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul Daily News/मुलताई | भीषण गर्मी को देखते हुए मुलताई नगर पालिका ने शहरवासियों को राहत देने के लिए प्याऊ पेयजल केंद्र शुरू कर दिए हैं। नगर के प्रमुख स्थानों पर ये केंद्र चालू हो गए हैं, जिससे राहगीरों और आम नागरिकों को ठंडा पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। नगर पालिका अध्यक्ष नीतू परमार, उपाध्यक्ष शिव माहोरे एवं अन्य जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में शुभारंभ किया गया। बस स्टैंड, गांधी चौक सहित विभिन्न सार्वजनिक स्थानों पर इन केंद्रों की स्थापना की गई है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोगों की आवाजाही रहती है। इन स्थानों पर प्याऊ शुरू होने से विशेष रूप से यात्रियों, मजदूरों और दुकानदारों को गर्मी से राहत मिलेगी। लंबे समय से इन क्षेत्रों में ठंडे पानी की सुविधा की मांग की जा रही थी।

Read Also: ओलावृष्टि प्रभावित किसानों की फसलों की खरीद नहीं होने पर जताया रोष

Leave a Comment