भीषण गर्मी में नगर पालिका द्वारा की जा रही जल प्रदाय को सुचारू रखने की कवायद
Betul Ki Taja Khabar/मुलताई। नगर में भीषण गर्मी में जल प्रदाय को सुचारू रखने की कवायद की जा रही है जिसके तहत 2 लाख लीटर क्षमता वाला संपवेल बनकर तैयार हो चुका है जिससे फिल्टर प्लांट की संग्रहण क्षमता बढ़ेगी। नपा उपयंत्री योगेश अनेराव ने बताया कि पानी स्टोरेज के बाद अब जल प्रदाय के लिए हरदौली में स्थित फिल्टर प्लांट को शहरी फीडर से जोड़ा जाएगा ताकि पानी की सुचारू रूप से सप्लाई हो सके। उन्होने बताया कि वर्तमान में फिल्टर प्लांट की विद्युत ग्रामीण फीडर से जुड़ी होने के कारण बार बार बिजली प्रभावित होती है जिससे जल प्रदाय में समस्या आ रही है लेकिन शहरी फीडर से जुड़ते ही व्यवस्थित जल प्रदाय हो सकेगा। उन्होने बताया कि ग्रामीण फीडर के कारण लंबे समय से जल प्रदाय की समस्या आ रही है इसलिए इसे शहरी फीडर से जोड़ने के लिए नगर पालिका द्वारा योजना बनाई गई है जिसके टेंडर भी निकाले जा चुके हैं ताकि टेंडर प्रक्रिया पूर्ण कर शीघ्र काम शुरू हो सके। इधर नपाध्यक्ष नीतू परमार ने हरदौली स्थित फिल्टर प्लांट पहुंचकर तकनीकि अधिकारियों से स्वच्छ एवं सुचारू रूप से जल प्रदाय के लिए चर्चा की गई। उन्होने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वर्तमान में भीषण गर्मी पड़ रही है इसलिए जल प्रदाय सुचारू रूप से होना आवश्यक है ताकि नगरवासियों को जल संकट से नहीं जूझना पड़े। उन्होने कहा कि निरंतर स्वच्छ जल की आपूर्ति ही उनकी प्राथमिकता है। इस दौरान उनके साथ उपाध्यक्ष शिव माहोरे, कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष सुमीत शिवहरे, प्रहलाद सिंह परमार, पार्षद अजय यादव तथा सीएमओ विरेन्द्र तिवारी सहित कर्मचारीगण मौजूद थे।
Betul News Today: पचधार से रावा मार्ग हुआ क्षतिग्रस्त, हो रही दुर्घटना

