बेजान बालों में जान डालने के लिए घर पर करें इन चीजों से Keratin ट्रीटमेंट –

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Keratin Treatment At Home:- पार्लर और सलून चलानेवाले ब्यूटी ऐंड स्टाइल एक्सपर्ट्स की एक खूबी होती है। कि आप उनके पास किसी एक काम के लिए जाते हैं तो वे आपके दिमाग में कई दूसरे ब्यूटी ट्रीटमेंट्स के बारे में नई-नई बातें डाल देते हैं।

जैसे, अगर आप बाल कटवाने जाते हैं या हेयर स्टाइल बनाने के लिए जाएं तो पार्लर पर आपको मुफ्त में सुझाव मिलेगा कि आप अपने बालों में केराटिन ट्रीटमेंट क्यों नहीं करा लेतीं? इससे आपके बाल बहुत अच्छे और मजबूत हो जाएंगे…

कोई बुराई नहीं है इसमें लेकिन

ब्यूटी एक्सपर्ट्स द्वारा ऐसा सुझाव दिए जाने में कोई बुराई नहीं है। लेकिन आपको इन सुझावों पर अमल करने से पहले अपनी पॉकेट के बारे में सोचना ज्यादा जरूरी है। अगर आप अपने बालों में केराटिन ट्रीटमेंट जैसी चमक और फिनिशिंग चाहते हैं लेकिन बजट के बारे में सोचकर यह स्मार्ट आइडिया नहीं लग रहा है तो आप घर ही ऐसी चमक पा सकते हैं।

घर पर केराटिन ट्रीटमेंट करने का तरीका, बेहद आसान है और इसके लिए आपको हजारों रुपए खर्च करने की जरूरत भी नहीं है। इस होममेड केराटिन ट्रीटमेंट के लिए आपके मुश्किल से 50 रुपए भी नहीं लगेंगे।

आपको सिर्फ ये चीजें चाहिए

अपने रुखे और फ्रीजी बालों को केराटिन फिनिश और स्मूदनेस देने के लिए आपको, 1 अंडा, 1 चम्मच नारियल तेल, 2 चम्मच दही और विटमिन-ई के 2 कैप्सूल चाहिए।

सबसे पहले अंडा लेकर उसका सफेद भाग निकाल लें और एक मिक्सिंग बाउल में डाल दें। अंडे की सफेदी ऑयली स्कैल्प को साफ करने में मदद करती है। इससे बाल मजबूत भी होते हैं।

इस तरह तैयार करें जरूरी मिश्रण

अंडे की सफेदी एक कटोरी में निकालने के बाद इसमें 2 चम्मच ताजा दही मिलाएं। अपने एंटी-बैक्टीरियल गुणों की वजह से दही डैंड्रफ को कम करने में मददगार है। ये खुजली भी दूर करती है। साथ दही में विटामिन-बी 5 और विटामिन-डी सीमित मात्रा में पाया जाता है, जो आपके बालों के लिए सुपरफूड की तरह काम करते हैं।

अब मिलाएं दही और विटमिन-ई

इसमें 1 चम्मच नारियल तेल मिलाएं। नारियल का तेल सूखे बालों को गहराई से मॉइश्चराइज करता है। ये बालों को नई शाइन और सॉफ्टनेस देता है। नारियल का तेल बालों को बाहरी डैमेज से भी बचाता है और धूप तथा प्रदूषण के कारण हुए नुकसान की भरपाई भी करता है।

आखिर में इस कटोरी में 2 विटामिन-ई के कैप्सूल काटकर डाल दें। विटामिन-ई में नैचरल एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो बालों की ग्रोथ में मदद करते हैं। विटमिन-ई बालों को स्वस्थ बनाने के साथ ही सिर की त्वचा को भी कई तरह की समस्याओं से मुक्त रखता है।

Also Read: Fashion Style: गर्मियों में परफेक्ट लुक के लिए चुनें ये बेस्ट लिपस्टिक शेड्स, दिखें स्टाइलिश और फ्रेश

अच्छा-सा पेस्ट बना लें

अब इन सभी चीजों को मिलाकर पेस्ट बना लें। आपका होम मेड केराटिन तैयार है। अब इसे बालों पर यूज कैसे करना है, यह जान लें। इस मिक्स को बालों की जड़ों से लेकर सिरों तक लगाएं। हमारे बाल केराटिन नाम के प्रोटीन से बने होते हैं। केराटिन बालों को प्रोटेक्ट करता है और उन्हें हेल्दी बनाए रखने में मदद करता है।

इस तरह करें बालों पर उपयोग

तैयार मिक्स को बालों में अच्छी तरह लगाने के बाद हेयर बैंड से बालों को बांध लें। इसे एक से डेढ़ घंटे के लिए बालों में लगाकर छोड़ दें। फिर अपने बालों को सादे पानी से धो लें। ध्यान रखें कि शैंपू से बालों को अगले दिन धोना है। बाल धोते समय माइल्ड हर्बल शैंपू का ही यूज करें।

इस ट्रीटमेंट को आप 15 दिनों में एक बार कर सकते हैं। बेहतर रिजल्ट के लिए इस ट्रीटमेंट के बाद हेयर स्पा कर सकते हैं। बालों की सही देखभाल करें, पानी अधिक से अधिक मात्रा में पिएं। खाने में आयरन रिच फूड आएं। आपको लाभ होगा।

Leave a Comment