माथनी में गन्ना बाड़ी और कृषि सामग्री जली, आग की चपेट में आने से गाय झुलसी

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul Daily News/मुलताई। रविवार दोपहर करीब 12:56 बजे ग्राम माथनी में अचानक आग लगने की घटना सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार विदवान सिंह राघुवंशी और कमलेश पंवार के खेत में स्थित गन्ना बाड़ी में आग लग गई। आग ने देखते ही देखते सिंचाई पाइप, जलाऊ लकड़ी और नरवाई को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के दौरान एक गाय भी आग की चपेट में आ गई, जिससे उसे नुकसान पहुंचा। आग लगने के कारणों का फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल सका है। सूचना मिलते ही फायर टीम मौके पर पहुंची, जिसमें कर्मचारी धनराज पवार और विजय बडघरे शामिल रहे। टीम ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पाया, जिससे बड़ा नुकसान होने से बचा।

स्थानीय लोगों की मदद से स्थिति को नियंत्रित किया गया। प्रशासन द्वारा आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Crime News- पुलिस की छापेमार कार्यवाही में भारी मात्रा में अवैध शराब जप्त, आरोपी गिरफ्तार

Leave a Comment