Crime News- पुलिस की छापेमार कार्यवाही में भारी मात्रा में अवैध शराब जप्त, आरोपी गिरफ्तार

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Crime News/मुलताई। अवैध शराब बिक्री के खिलाफ पुलिस द्वारा ग्राम मालेगांव में छापेमार कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में शराब जब्त की है। पुलिस को मिली सूचना के अनुसार एक व्यक्ति अपनी दुकान में अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री कर रहा था।

पुलिस टीम द्वारा बताए गए स्थान पर पहुंचने पर एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा, जिसे हमराह स्टाफ एवं उपस्थित साक्षियों की मदद से घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम अलकेश पिता तुकाराम मालवीय, उम्र 45 वर्ष, निवासी मालेगांव थाना मुलताई बताया। दुकान की तलाशी लेने पर एक बोरी में रखी अवैध शराब बरामद हुई, जिसमें
20 पाव देशी प्लेन सफेद मदिरा प्रत्येक 180 एमएल, 10 पाव देशी लाल शराब प्रत्येक 180 एमएल कुल 30 पाव लगभग 5.4 लीटर अवैध शराब, जिसकी कीमत लगभग 3200 रुपये पाई गई। आरोपी से उक्त शराब रखने एवं बेचने के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, परंतु वह कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। आरोपी का कृत्य धारा 34(ए) आबकारी एक्ट के अंतर्गत अपराध पाए जाने पर मौके पर ही शराब जप्त कर आरोपी के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

Betul Samachar- भीषण गर्मी से सूखा बूकाखेड़ी जलाशय, नगर के भी सूख रहे जलस्त्रोत

Leave a Comment