Betul News Today: औचित्यहीन होने के बावजूद नही तोड़ा जा रहा सरोवर में बना मंच

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                         नपा ने कार्यक्रम आयोजित करने के लिए किया था निर्माण, नहीं हुए आयोजन

Betul News Today/मुलताई। नगर पालिका द्वारा वर्षों पूर्व ताप्ती सरोवर में टापू के पास सीमेंट कॉक्रिट से मंच तैयार किया गया था जिसका उद्देश्य उक्त मंच पर कार्यक्रम आयोजित करना था। लेकिन निर्माण के बाद मंच पर कभी आयोजन नही हो सके जिससे मंच लंबे समय से औचित्य हीन बना हुआ है। गंगाधर बोड़खे सहित अन्य जागरूक नागरिकों के अनुसार सरोवर में मंच जगह घेरकर खड़ा हुआ है जिसे तोड़ना आवश्यक है। नागरिकों के अनुसार जिस उद्देश्य के लिए मंच बनाया गया था वह जगह उक्त कार्यक्रमों के लिए अनुकुल नही रहने से मंच अपने उद्देश्य को प्राप्त नहीं कर सका है। ऐसी स्थिति में मंच धीरे धीरे क्षतिग्रस्त हो चुका है जिसे तोड़ा जाना चाहिए। बताया जा रहा है कि मंच निर्माण के लिए गलत जगह का चुनाव किया गया था जहां किसी भी आयोजन होने में समस्या खड़ी हो सकती थी इसके बावजूद तत्कालीन परिषद के द्वारा मंच का निर्माण कराया गया। वर्तमान में मंच औचित्यहीन है जहां वर्षों से कोई आयोजन नहीं हो सका है इसलिए मंच को तोड़े जाने की मांग की जा रही है।

Betul Ki Taja Khabar: तेज हवाओं के कहर से स्टेशन पर पंखे हुए क्षतिग्रस्त

Leave a Comment