पूरे क्षेत्र में हवाओं के कारण हुई भारी क्षति, लोग हुए परेशान
Betul Ki Taja Khabar/मुलताई। नगर सहित पूरे क्षेत्र में शनिवार शाम तेज हवाओं एवं धूल भरी आंधी ने ऐसा कहर ढाया जिसका असर दूसरे दिन भी नजर आया। नगर के रेलवे स्टेशन पर तेज हवाओं के कारण जगह जगह लगे पंखे क्षतिग्रस्त हो गए हैं इसके अलाव अन्य क्षति भी हुई है। बताया जा रहा है कि हवाएं इतनी तेज थी कि पंखों की पंखुड़ियां विपरित दिशा की ओर मुड़ गई वहं पूरा स्टेशन अस्त व्यस्त हो गया। इसके अलावा नगर में जगह जगह दुकानों के सामने मार्ग के पास लगे बोर्ड भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। कई स्थानों पर तो वर्षों से लगे लोहे के बोर्ड मुड़ गए हैं जिससे हवाओं की ताकत का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है। बताया जा रहा है कि तेज हवाओं के कारण ग्राम हिवरखेड़ में लगने वाला साप्ताहिक बाजार पूरी तरह अस्त व्यस्त हो गया। दुकानदारों के पाल, तंबू एवं छतरियों सहित हल्का सामान उड़ गया जिससे उन्हें क्षति हुई है। इसके अलावा हवाओं के कारण खुले में होने वाले विवाह समारोह भी प्रभावित हुए हैं। बताया जा रहा है कि शनिवा कम शादियां होने से अधिक क्षति नहीं हुई अन्यथा जिस तरह मौसम के तेवर थे उससे यदि भारी क्षति हो सकती थी। इधर कई स्थानों पर फ्लैक्स बैनर के लोहे के स्ट्रेक्कर भी क्षतिग्रस्त हुए हैं। साथ ही प्लास्टिक सहित अन्य सामान हवाओं की चपेट में आने से क्षतिग्रस्त हुआ है। बताया जा रहा है कि हवाओं का तांडव लगभग आधे से एक घंटे तक चला जिससे नगर सहित ग्रामीण अंचलों पर इसका व्यापक असर पड़ा है।
Also Read : माथनी में गन्ना बाड़ी और कृषि सामग्री जली, आग की चपेट में आने से गाय झुलसी

