Redmi Note 15 Pro:- स्मार्टफोन खरीदने वालों पर महंगाई की नई मार पड़ी है। चीनी कंपनियों ने अपने फोन की कीमत में इजाफा कर दिया है। Redmi Note 15 Pro सीरीज के बाद अब Realme के भी 6 डिवाइसेज महंगे हो गए हैं। चीनी ब्रांड ने फोन की कीमत में 7,000 रुपये तक का इजाफा किया है। वहीं, OnePlus ने अपने कुछ फोन महंगे कर दिए हैं।
इस साल लॉन्च हुए Realme 16 Pro और Realme 16 Pro+ 5G की कीमत में 5,000 रुपये तक का इजाफा किया गया है। रियलमी के ये दोनों मिड बजट फोन लॉन्च प्राइस से 5,000 रुपये महंगे में मिलेंगे। Realme 16 Pro को 31,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। प्राइस हाइक के बाद यह फोन 36,999 रुपये में मिलेगा। वहीं, Realme 16 Pro+ की कीमत बढ़कर 39,999 रुपये से 44,999 रुपये हो गई है।
Realme 15x की कीमत में 7,000 रुपये का इजाफा कर दिया गया है। रियलमी का यह बजट फोन 16,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। प्राइस हाइक के बाद रियलमी के इस फोन को 23,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है। फोन की कीमत अब बजट यूजर्स के पहुंच से बाहर हो गई है।
Read Also: 6300mAh बैटरी वाला Redmi A7 Pro 5G लॉन्च, कम कीमत में मिलेंगे प्रीमियम फीचर्स
Realme 15T की कीमत में भी 7,000 रुपये का इजाफा कर दिया गया है। रियलमी का यह बजट फोन 20,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया था। रियलमी के इस फोन को अब 27,999 रुपये की शुरुआती कीमत में खरीदा जा सकता है।
Realme C71 4G और Realme C85 5G की कीमत में क्रमशः 4,300 रुपये और 4,500 रुपये का इजाफा कर दिया गया है। रियलमी के ये फोन क्रमशः 7,699 रुपये और 16,499 रुपये में लॉन्च हुए थे। अब ये फोन क्रमशः 11,999 रुपये और 20,999 रुपये में खरीदे जा सकेंगे।

