Redmi A7 Pro 5G Launch:- अगर आप अभी एक दमदार स्मार्टफोन किफायती कीमत पर खरीदना चाहते हैं, तो Redmi A7 Pro ने भारत में अभी-अभी दस्तक दी है। यह Redmi फोन देश में आधिकारिक तौर पर लॉन्च हो गया है। कंपनी इस डिवाइस के लिए 4 साल के Android अपडेट और 6 साल के सिक्योरिटी अपडेट दे रही है। आइए जानते हैं भारतीय बाज़ार में इस Redmi फोन की कीमत क्या है, इसकी बिक्री कब शुरू होगी, इसमें कौन-कौन से फीचर्स मिलते हैं, और ऐसी क्या बात है जो इस खास Redmi डिवाइस को सबसे अलग बनाती है।
Redmi A7 Pro 5G का प्राइस इन इंडिया देखें
Redmi ने अपने इस फोन को 11499 रुपये के शुरुआती प्राइस में लॉन्च किया है। फोन की यह कीमत 4GB रैम और 64GB स्टॉरिज मॉडल की है। इसके अलावा अगर आप फोन के 4GB रैम और 128GB स्टॉरिज मॉडल को खरीदने की सोच रहे हैं तो आपको यह 12499 रुपये के प्राइस में मिल जाने वाला है। रेडमी की ओर से फोन को मिस्ट ब्लू, ब्लैक और सनसेट ऑरेंज कलर में पेश किया गया है। सेल के लिए फोन भी जल्द ही शुरू हो जाने वाली है। इसे Amazon India पर सेल के लिए लाया जाने वाला है।
Read Also:- Cricket लवर्स के लिए धमाका: ₹149 में डेटा और 90 दिन का Jio Hotstar सब्सक्रिप्शन
इस प्राइस में कौन से फोन्स से मिलेगी टक्कर
Redmi Phone को इंडिया के बाजार में 11,499 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च कर दिया गया है। ऐसे में इस फोन को टक्कर देने के लिए बाजार में कई फोन्स पहले से ही मौजूद हैं। आइए इन फोन्स के बारे में जानकारी लेते हैं जो Redmi A7 Pro को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। इस रेंज में आपको Motorola g35 मिल जाने वाला है। इसी प्राइस के आसपास के प्राइस में आपको Realme Narzo 80 Lite स्मार्टफोन भी मिल जाने वाला है। इसके अलावा POCO M6 Plus से भी redmi फोन को कड़ी टक्कर मिलने वाली है। हालांकि, प्रतिद्वंदीयों की इस लिस्ट में Samsung Glaaxy F06 5G के अलावा Oppo K14x 5G और कुछ अन्य फोन्स भी हैं। अब देखना है कि आखिर किस फोन से इस Redmi फोन को आमने सामने की टक्कर होने वाली है।
Redmi A7 Pro 5G के टॉप स्पेक्स और फीचर
रेदमी ए7 प्रो स्मार्टफोन में कंपनी ने एक 6.9-इंच के HD+ डिस्प्ले को जगह दी है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट से लैस है। इतना ही नहीं, इस फोन की सबसे बड़ी खासियत के तौर पर इसमें एक 6300mAh की बैटरी मिलती है, जो 15W की फास्ट चगिनग के अलावा 7.5W की रीवर्स चार्जिंग क्षमता से भी लैस है। इस फोन में आपको Unisoc T8300 प्रोसेसर मिलता है, इसमें 4GB की वर्चुअल रैम सपोर्ट भी मिलती है। इसके अल्वा फोन में आपको अच्छी खासी स्टॉरिज का लाभ भी दिया जा रहा है।
अगर कैमरा को देखा जाए तो फोन में एक 32MP का डुअल कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें एक 8MP का फ्रन्ट कैमरा भी है। फोन को कंपनी ने एंड्रॉयड 16 पर आधारित HyperOS 3.0 पर लॉन्च किया है। अगर आप इस फोन को खरीदना चाहते हैं तो यह आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। हालांकि, अगर आप इसे नहीं खरीदना चाह रहे हैं तो आपको जानकारी के लिए हम पहले ही बहुत से प्रतिद्वंदी फोन्स के बारे में जानकारी दे चुके हैं। आप उनमें से किसी एक फोन का चुनाव कर सकते हैं।

