नपा ने विशेष सम्मेलन में लिया निर्णय, नपाध्यक्ष नीतू परमार का किया स्वागत
Betul Samachar/मुलताई। नगर पालिका द्वारा नीतू परमार के अध्यक्ष बनने के बाद परिषद की बैठक में विशेष सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें मां ताप्ती का जन्मोत्सव आगामी 27 जुलाई को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर पार्षदों की उपस्थिति में नीतू परमार का सीएमओ विरेन्द्र तिवारी तथा कांग्रेस के पाषदों ने पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया। विशेष सम्मेलन के तहत मां ताप्ती जन्मोत्सव आगामी 27 जुलाई को धूमधाम से मनाने तथा नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में विचार किया गया। सीएमओ तिवारी ने बताया कि मां ताप्ती जन्मोत्सव का बजट इस वर्ष 2 लाख रूपए बढ़ाया गया है जिससे पहले जहां जन्मोत्सव में 10 लाख रूपए का बजट था वहीं अब 12 लाख रूपए का बजट है जिसमें मां ताप्ती जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दौरान पार्षदों सहित एल्डरमेन द्वारा मां ताप्ती जन्मोत्सव को भव्य बनाने में महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए। सम्मेलन में मां ताप्ती तट की रंगाई, पुताई सहित भव्य सजावट का निर्णय लिया गया। इसके अलावा आकर्षक प्रकाश व्यवस्था सहित मां ताप्ती से संबन्धित विभिन्न प्रतियोगिता एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा। इसके साथ ही परिषद में सर्वसम्मति से नारी शक्ति वंदन अधिनियम के संबन्ध में विचार कर प्रस्ताव पारित किया गया।

Read Also: वैदिक, बौद्ध और आदिवासी सहित मुस्लिम रिति रिवाजों से संपन्न हुआ सामुहिक विवाह-निकाह
बैठक में उठा मछली चोरी का मुद्दा
परिषद की बैठक में ताप्ती सरोवर में मछली चोरी का मुद्दा उठा जिसमें पूर्व नपाध्यक्ष वर्षा गढ़ेकर ने सीएमओ विरेन्द्र तिवारी से चारों ओर के सीसीटीवी कैमरे चालू कराने तथा रात में नपा कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने का कहा गया। वर्षा गढेकर ने कहा कि पहले जहां पानी कम होने पर बड़ी संख्या में मछलियां नजर आती थी जिन्हें श्रद्धालु दाना डालते थे वहीं अब मछली चोरी होने से उनकी संख्या कम हो गई है। उन्होने कहा कि सीसीटीवी कैमरों से सरोवर पर नजर रखी जाए साथ ही मछली चोरी कौन कर रहा है उसे पकड़ा जाए। इस दौरान अन्य पार्षदों ने भी कहा कि मछली चोरों को पकड़कर सख्त कार्रवाई की जाए।

