शिकायत पर तहसीलदार ने किया मौके का निरीक्षण,बनाया पंचनामा
Betul News Today/मुलताई। ग्राम सांडिया में ताप्ती नदी किनारे लगे हरे-भरे पेड़ों की कटाई का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि नदी किनारे लगे बबूल एवं अर्जुन के पेड़ों को काटकर जेसीबी मशीन की सहायता से हटाया जा रहा था।मामले की जानकारी मिलने पर ग्राम सरपंच यादोराव बर्डे ने तहसील कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद तहसीलदार डॉ. संजय बरैया स्वयं मौके पर पहुंचे और स्थल निरीक्षण कर पंचनामा कार्रवाई की गई। निरीक्षण के दौरान कटे हुए पेड़ों एवं जेसीबी से हटाए गए अवशेषों की जानकारी ली गई। सरपंच यादोराव बर्डे का आरोप है कि सरकारी भूमि पर लगे हरे-भरे पेड़ों को बिना किसी अनुमति के काटा गया है, जिससे पर्यावरण को नुकसान पहुंचा है, उन्होंने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।तहसीलदार डॉ. संजय बरैया ने बताया कि मामले में हल्का पटवारी से जांच प्रतिवेदन मांगा गया है, जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद आगे नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
Betul Ki Taja Khabar- जल गंगा संवर्धन कार्यक्रम अंतर्गत स्लोगन प्रतियोगिता संपन्न

