Betul News Today/मुलताई। शुक्रवार दोपहर लगभग 12:03 बजे ग्राम परमंडल में आग लगने की घटना से किसान को भारी नुकसान उठाना पड़ा। प्राप्त जानकारी के अनुसार किसान राजेश चौरे के खेत में लगी आग से लगभग 7 एकड़ गन्ना बाड़ी की फसल जलकर राख हो गई। किसान ने बताया कि पड़ोसी खेत मालिक गणेश किशोर झाड़े द्वारा अपने खेत में नरवाई जलाई गई थी, जिसकी आग फैलकर आसपास के खेतों तक पहुंच गई और गन्ने की फसल इसकी चपेट में आ गई। घटना की सूचना मिलने पर फायर टीम मौके पर पहुंची। टीम में ड्राइवर राकेश बारंगे एवं गिरीश पिपले शामिल रहे, जिन्होंने आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आगजनी से क्षेत्र के किसानों में चिंता का माहौल बना हुआ है।
Betul Ki Khabar: मुलताई अस्पताल में मनाया गया विश्व रेड क्रॉस दिवस

