Betul News: महाविद्यालय में विश्व एथलेटिक्स दिवस मनाया

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul News/मुलताई। शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मुलताई में शुक्रवार स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ द्वारा त्रैमासिक कैरियर कैलेंडर 2026 अनुसार गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिसके तहत विश्व एथलेटिक्स दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय प्राचार्य डॉक्टर कमलेश सरिया द्वारा स्वामी विवेकानंद के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर किया गया।कार्यक्रम संयोजक डॉक्टर अनुज डोनीवाल द्वारा एथलेटिक्स के क्षेत्र में करियर के अवसर पर मार्गदर्शन दिया गया एवं डॉक्यूमेंट्री का प्रदर्शन किया गया । सह संयोजक डॉक्टर रवि शंकर शुक्ल द्वारा स्पोर्ट्स के क्षेत्र में कैरियर की संभावनाओं के बारे बताया गया कार्यक्रम को सफल बनाने में कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ पंकज कुमार झाड़े,डॉक्टर वर्षा ठाकरे, डॉक्टर ममता राजपूत ,प्रो.प्रियंका मोहबे, डॉक्टर कल्पना बिसंद्रे प्रो.कृष्णा नरवरे प्रो.अंजली सौदागर का सहयोग रहा। आयोजन में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की उपस्थिति रही।

Betul News Today: नरवाई जलाने से फैली आग, 7 एकड़ गन्ना फसल जलकर राख

Leave a Comment