भैंसदेही के धायवानी ग्राम पंचायत के टाकी में एक माह से पानी बंद, ग्रामीण परेशान

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul News Today/भैंसदेही/मनीष राठौर:- भैंसदेही विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत धायवानी के टाकी में एक माह से पानी की आपूर्ति बंद होने से ग्रामीण पेयजल के लिए तरस रहे हैं। सरपंच और सचिव की ओर से बोर कनेक्शन ठीक न कराने पर स्थानीय निवासियों में आक्रोश बढ़ रहा है। कांग्रेस नेता प्रल्हाद चिल्हाटे ने सोशल मीडिया पर इसकी शिकायत की है।

ग्रामीणों की दयनीय स्थिति
ग्रामीणों को सुबह-सुबह गाड़ी वालों की भीड़ में घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। बच्चे भी गाड़ी-बेलों से पानी लाने को मजबूर हो रहे हैं, जिससे उनका बचपन खो रहा है। बूंद बूंद पानी के लिए तरसते हुए ग्रामीण पीने के पानी के लिए गम्भीर स्थिति बन गई है।

भैंसदेही ब्लॉक में पहले भी जल संकट की घटनाएं देखी गई हैं, जैसे बोरखेड़ी और धुड़ियां नई में बच्चे गहरे कुओं में उतरकर गंदा पानी भरते रहे।

प्रशासन की लापरवाही
ग्राम पंचायत के सरपंच-सचिव ने एक माह बीतने के बावजूद बोर कनेक्शन पर कोई ध्यान नहीं दिया। स्थानीय निवासी अर्जुन अखंडे, अनिल कास्तेकर और आनंदराव अखंडे ने समस्या की शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
यह समस्या भैंसदेही के अन्य गांवों में भी आम है, जहां पंचायत की लापरवाही से नल-जल योजनाएं महीनों बंद रहती हैं।

Betul News: मुलताई के नेहरू वार्ड में अमृत योजना अंतर्गत पार्क निर्माण का विवाद समाप्त

राजनीतिक हस्तक्षेप
भैंसदेही विधानसभा कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रल्हाद चिल्हाटे ने सोशल मीडिया पर मुद्दा उठाया। वे क्षेत्र में सक्रिय हैं और जल संकट जैसे मुद्दों पर आवाज बुलंद करते रहे हैं। ग्रामीणों को उम्मीद है कि इस शिकायत से प्रशासन जागेगा, जैसा अन्य गांवों में विधायकों के हस्तक्षेप से हुआ।

समाधान की मांग
ग्रामीणों ने तत्काल बोर ठीक करने, वैकल्पिक पानी आपूर्ति और सरपंच-सचिव पर कार्रवाई की मांग की है। यदि नहीं सुनी गई, तो आंदोलन की चेतावनी दी है। भैंसदेही जैसे आदिवासी क्षेत्र में जल जीवन मिशन की योजनाएं विफल हो रही हैं।

जिम्मेदार अधिकारी क्या कहते हैं ,,,,,,

PHE ke sdo निखिल जैन से जब हमने दूरभाष पर संपर्क करना चाहा तो उन्होंने हमारा फोन नहीं उठाया

Leave a Comment