Crime News/मुलताई। पुलिस ने शादी का झूठा प्रलोभन देकर युवती का शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को तत्परता से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। पुलिस की इस कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादिया ने थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी कमलेश मोहबे निवासी ग्राम माथनी, जो उसका रिश्तेदार है, ने जून 2023 में उसे प्रपोज किया था। शुरुआत में युवती ने प्रस्ताव स्वीकार नहीं किया, लेकिन जनवरी 2025 में उसने आरोपी का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया। इसके बाद आरोपी ने शादी का भरोसा दिलाते हुए युवती के साथ मुलताई एवं भोपाल में कई बार शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता के अनुसार आरोपी लगातार शादी का आश्वासन देता रहा। दोनों ने आपसी सहमति से 30 अप्रैल 2026 को कोर्ट मैरिज करने का निर्णय भी लिया था, लेकिन तय समय आने पर आरोपी अपने वादे से मुकर गया।
Betul Samachar: अवैध खनन मामले में सूचना के बावजूद खनिज विभाग ने नहीं की कार्रवाई
इसके बाद आरोपी ने पीड़िता को मैसेज कर जानकारी दी कि उसकी शादी 12 मई 2026 को किसी अन्य युवती से तय हो चुकी है। आरोपी के इस व्यवहार से आहत पीड़िता ने थाना मुलताई पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना मुलताई पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता बीएनएस की धारा 69 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी कमलेश मोहबे पिता रमेश मोहबे, उम्र 28 वर्ष, निवासी माथनी को 9 मई को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को आवश्यक कार्रवाई उपरांत न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिलाओं से जुड़े अपराधों में त्वरित कार्रवाई प्राथमिकता है तथा ऐसे मामलों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

