Betul News Today: बस स्टैंड कॉम्प्लेक्स के पंखे क्षतिग्रस्त, भीषण गर्मी में यात्री परेशान

By betultalk.com

Published on:

Follow Us
                                                                        नगर पालिका द्वारा नहीं दिया जा रहा ध्यान

Betul News Today/मुलताई। नगर के बस स्टैंड कॉम्प्लेक्स में लगे पंखे लंबे समय से क्षतिग्रस्त पड़े होने के कारण यात्रियों को भीषण गर्मी में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गर्मी के बढ़ते तापमान के बीच कॉम्प्लेक्स में लगे अधिकांश पंखे बंद पड़े हैं, जिससे यहां आने वाले लोगों को राहत नहीं मिल पा रही है। जानकारी के अनुसार बस स्टैंड कॉम्प्लेक्स में प्रतिदिन हजारों यात्री अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए आते-जाते हैं। सुबह से लेकर देर शाम तक यात्रियों की भीड़ बनी रहती है, लेकिन पंखों के खराब होने से लोगों को उमस और तेज गर्मी के बीच इंतजार करना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी बुजुर्गों, महिलाओं और छोटे बच्चों को हो रही है। यात्रियों का कहना है कि भीषण गर्मी के बावजूद जिम्मेदार विभाग द्वारा पंखों की मरम्मत की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कई बार शिकायत के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। यात्रियों ने नगर प्रशासन से जल्द खराब पंखों की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि बसों के इंतजार के दौरान लोगों को गर्मी से राहत मिल सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि बस स्टैंड नगर का प्रमुख सार्वजनिक स्थल है, जहां रोजाना बड़ी संख्या में लोग पहुंचते हैं। ऐसे में मूलभूत सुविधाओं का सुचारू रूप से संचालित होना जरूरी है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस समस्या को लेकर कब तक कदम उठाता है।

Betul News: स्टेशन रोड पर डीपी में लगी आग, शॉर्ट सर्किट से इलाके में मचा हड़कंप

Leave a Comment