वायगांव में मवेशियों के कोठे में लगी आग, एक मवेशी की जलकर मौत, चार घायल, लाखों का नुकसान

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul Ki Taja Khabar/मुलताई। मासोद चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम वायगांव में रविवार दोपहर करीब 3 बजे एक दर्दनाक आगजनी की घटना सामने आई। ग्राम निवासी किसान विश्वनाथ साहू के खेत में बने कच्चे पशु कोठे में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे कोठे को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि उसमें बंधे जानवर बाहर नहीं निकल सके, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तेज लपटों के कारण सफलता नहीं मिल सकी। घटना में एक जानवर की आग में जलकर दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार अन्य जानवर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल पशुओं का प्राथमिक उपचार कराया जा रहा है।

आगजनी की इस घटना में किसानों को भारी नुकसान हुआ है। आग की चपेट में आने से दो बैलगाड़ियां, चने का कूटार, लगभग पांच ट्रॉली पशु चारा एवं कई कृषि उपकरण जलकर खाक हो गए। बताया जा रहा है कि पशुओं के लिए रखा गया चारा और कृषि सामग्री पूरी तरह नष्ट हो गई, जिससे किसान को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।

Betul News Today: बस स्टैंड कॉम्प्लेक्स के पंखे क्षतिग्रस्त, भीषण गर्मी में यात्री परेशान

घटना की सूचना मिलते ही नगर पालिका मुलताई एवं आठनेर की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। दोनों स्थानों से पहुंचे दमकल वाहनों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया और आग को आसपास के क्षेत्र में फैलने से रोका। यदि समय रहते फायर टीम मौके पर नहीं पहुंचती तो आग आसपास के खेतों और अन्य स्थानों तक फैल सकती थी। आग बुझाने की कार्रवाई में फायर ड्राइवर मनोज सिंह, गिरीश पिपले एवं सुमित पुरी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वहीं ग्रामीणों ने भी फायर टीम का सहयोग करते हुए आग बुझाने में मदद की। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है, हालांकि प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट अथवा अन्य कारणों की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन द्वारा नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।

Leave a Comment