Gold-Silver :- सोने की कीमतों में लगातार बदलाव हो रहा है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 24 कैरेट सोने का वायदा भाव सुबह से ऊपर चढ़ रहा था लेकिन दोपहर तक फिर गिरावट शुरू हो गई। अब तक 0.17% लुढ़कर यानी 263 रुपये गिरावट के साथ 1,53,400 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। पिछले कारोबारी दिन 1,53,663 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। गौर हो कि वायदा बाजार में 29 जनवरी को सोना अपने अब तक के उच्चतम स्तर 1,80,779 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। उधर अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार 24 कैरेट वाला सोना टूटकर 1,55,300 रुपये (सभी टैक्स मिलाकर) रुपये प्रति 10 ग्राम रह गईं। जबकि इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के मुताबिक मंगलवार सुबह तक 1,50,362 रुपये प्रति 10 ग्राम था। जो दोपहर तक 1,51,954 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। वहीं गुडरिटर्न्स के मुताबिक 24 कैरेट सोने का भाव 1,52,280 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हाजिर सोनाटूटकर 4,661.68 डॉलर प्रति औंस रह गया। यहां IBJA के अनुसार 24, 23, 22, 18 और 14 कैरेट सोने के लेटेस्ट दाम देख सकते हैं। इसके अलावा, गहने खरीदने वाले लोग अपने शहर के ताजा गोल्ड ज्वेलरी रेट (Gold jewellery rates) भी जान सकते हैं।
IBJA के मुताबिक आज का सोने का भाव इस प्रकार है
कैरेट के हिसाब से शुद्धता
सुबह के रेट
दोपहर के रेट
शाम के रेट
सोना 24 कैरेट (999)
150362 रुपये प्रति 10 ग्राम
151954 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 23 कैरेट (995)
149760 रुपये प्रति 10 ग्राम
151346 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 22 कैरेट (916)
137732 रुपये प्रति 10 ग्राम
139190 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 18 कैरेट (750)
112772 रुपये प्रति 10 ग्राम
113966 रुपये प्रति 10 ग्राम
सोना 14 कैरेट (585)
87962 रुपये प्रति 10 ग्राम
88893 रुपये प्रति 10 ग्राम
24 कैरेट, 22 कैरेट, 18 कैरेट सोना का भाव इस प्रकार है?