मंगोनाकला में ओपन जिम का भूमिपूजन
Betul Samachar/मुलताई। ओपन जिम की सुविधा शुरू होने से गॉव केे युवक-युवतियां तथा ग्रामीण नियमित रूप से व्यायाम कर सकेंगे जिससे स्वास्थ्य और खेल के क्षेत्र में फिटनेस को बढ़ावा मिलेगा । साथ ही यह सुविधा युवाओं को नशे से दूर रखकर स्वस्थ और सकारात्मक जीवन शैली की ओर प्रेरित करेंगे। उक्त बात सुखदेव पांसे पूर्व मंत्री एवं उपाध्यक्ष म.प्र. कांग्रेस कमेटी ने विकास खण्ड प्रभात पट्टन के ग्राम मंगोनाकलां में ओपन जिम के भूमिपूजन कार्यक्रम में व्यक्त की।
ग्राम मंगोनाकलां के युवा एवं ग्रामीणों द्वारा विगत वर्षो से ग्राम मंगोनाकलां में ओपन जिम निर्माण हेतु मांग की जा रही थी जिसे ध्यान में रखते हुए पांसे ने राज्य सभा सांसद विवेक तन्खा को अवगत कराया था जिस पर श्री तन्खा द्वारा शीघ्र ही राज्य सभा सदस्य निधि से ग्राम मंगोनाकलां में ओपन जिम निर्माण हेतु 10 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की है।
Read Also: मां पूर्णा की पावन नगरी भैंसदेही में शिव पुराण का भव्य आयोजन
कार्यक्रम में सरपंच रीता महादेव बारस्कर, ब्लाक कांग्रेस कमेटी मुलताई अध्यक्ष अरूण यादव, मिश्रीलाल धाकड़, हैबत साकरे, नामदेव हरसुले, गौरव बारस्कर, हितेश झरबड़े, नरेन्द्र बोड़खे, सुभाष, योगेश सराटकर, गणेश वागद्रे, मनीष सहित भारी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।

