कोटवार-चौकीदार संघ ने समस्याओं के निराकरण को लेकर सौंपा ज्ञापन

By betultalk.com

Published on:

Follow Us

Betul Daily News/मुलताई। मध्यप्रदेश कोटवार चौकीदार संघ जिला बैतूल द्वारा कोटवारों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर सोमवार को अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मुलताई को ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में कोटवारों की लंबित मांगों पर शीघ्र ध्यान देकर निराकरण किए जाने की मांग की गई। संघ ने ज्ञापन में मांग करते हुए कहा कि कोटवारों को जो सेवाभूमि मिली है, उस भूमि पर फार्मर आईडी बनाई जाए, जिससे खाद एवं बीज जैसी सुविधाएं प्राप्त हो सकें। साथ ही पिछले दो वर्षों से लंबित वर्दी राशि का भुगतान सीधे कोटवारों के बैंक खातों में किए जाने की मांग उठाई गई। इसके अलावा तहसील परिसर में ड्यूटी के दौरान कोटवारों के बैठने की समुचित व्यवस्था, आने-जाने का मानदेय, एसआईआर एवं अन्य शासकीय कार्यों में लगे कोटवारों को पारिश्रमिक और बीमा लाभ देने की मांग भी ज्ञापन में शामिल रही।

Betul Ki Taja Khabar- महाविद्यालय में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम

संघ ने वर्ष 2023 में मुख्यमंत्री द्वारा सेवानिवृत्त कोटवारों को एक लाख रुपए सहायता राशि दिए जाने की घोषणा का उल्लेख करते हुए कहा कि अब तक कई कोटवारों को इसका लाभ नहीं मिला है। उन्होंने पात्र कोटवारों को शीघ्र लाभ दिलाने की मांग की। कोटवार संघ ने प्रशासन से समस्याओं का जल्द निराकरण कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की है।

Leave a Comment